जब सरकार ने आईडीए-IDA स्थगित-freeze करने की घोषणा की तो माननीय केरल उच्च न्यायालय-Honourable Kerala High Court में केवल बीएसएनएलईयू-BSNLEU ने इसके खिलाफ लड़ाई लड़ी। हर कोई जानता है कि बीएसएनएलईयू को 01-10-2020 के बाद से आईडीए के भुगतान के लिए न्यायालय का आदेश मिला है । हालांकि सीएमडी, बीएसएनएल-CMD, BSNL ने आईडीए-IDA के इस बकाए के भुगतान में देरी की। आज ही सीएमडी बीएसएनएल ने घोषणा की है कि उन्होंने अपनी मंजूरी दे दी है। बीएसएनएलईयू द्वारा बार-बार प्रशासन का दरवाजा खटखटाने के बावजूद उसने इतने लंबे समय तक बकाया भुगतान में देरी क्यों की ? अब भी किसी को नहीं पता कि बकाया राशि का भुगतान कब होगा। साथी पी.अभिमन्यु, जनरल सेक्रेटरी ने आज निगम कार्यालय-Corporate Office में जनरल मैनेजर(ईएफ)-General Manager (EF) और जनरल मैनेजर (सीबीबी)-General Manager(CBB) से मुलाकात की और इस मुद्दे पर चर्चा की । लेकिन, वे यह नहीं बता सके कि राशि का भुगतान कब होगा। बीएसएनएलईयू आईडीए बकाया राशि के जल्द भुगतान के लिए दबाव बनाएगी।
As regards September salary, Com. P. Abhimanyu, GS, discussed the issue with Shri P. C. Bhat, Sr.GM(CBB), yesterday. He told that salary is likely to be credited into the accounts of the employees either on 11th or 12th of this month. It must be noted that, for the first time, September salary is going to be directly paid into the account of each and every employee, by the Corporate Office.
When the government announced freezing of IDA, only BSNLEU fought against it in the Hon’ble Kerala High Court. Everyone knows that, it is BSNLEU which got the Court order for payment of IDA from 01-10-2020 onwards. However, the CMD BSNL delayed the payment of this IDA arrears. Only yesterday, the CMD BSNL has announced that he has given his approval. Why he delayed the payment of arrears for such a long time, despite BSNLEU repeatedly knocked his door? Even now, no one knows when the arrears will be paid. Com.P.Abhimanyu, GS, met the GM(EF) and the GM(CBB) in the Corporate Office yesterday and discussed this issue. But, they could not tell when the amount will be paid. BSNLEU will continue to pressurise the Management for the early payment of the IDA arrears.
लुधियाना एसएसए-Ludhiyana SSA में बड़ी संख्या में "पिक एंड चूज़ स्थानांतरण”- “Pick and Choose Transfers” : बीएसएनएलईयू-BSNLEU ने निदेशक (एचआर)-Director(HR) से हस्तक्षेप की मांग की है।
लुधियाना एसएसए में कुछ महीनों के भीतर बड़ी संख्या में कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। इन तबादले और पोस्टिंग में कोई मानक नहीं अपनाए गए हैं। बीएसएनएलईयू के सदस्यों और महिला कर्मचारियों को जीएमटीडी लुधियाना द्वारा निशाना बनाया जा रहा है। मामले को सीजीएम पंजाब सर्कल के ध्यान में ले लाया गया है। हालांकि उन्होंने हस्तक्षेप नहीं किया है। इसलिए बीएसएनएलईयू ने कल निदेशक (एचआर) को पत्र लिखकर उनके हस्तक्षेप का अनुरोध किया है ।
खेल कर्मियों - Sports Personnel के लिए "कैरियर प्रोग्रेशन पोलीसी - Career Progression Policy लागू करें "। - बीएसएनएलईयू-BSNLEU ने सीएमडी बीएसएनएल, CMD, BSNL को स्मृतिपत्र - Reminder Letter भेजा।
बीएसएनएल में कार्यरत खेल कर्मियों के लिए बीएसएनएल ने 01.05.2008 को "करियर प्रोगेशन पॉलिसी" शुरू की है। इस नीति के अनुसार, अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंटों में उत्कृष्ट खेल कर्मियों को पदोन्नति की जानी है । नीति में कहा गया है कि पात्र खिलाड़ियों के नाम प्रत्येक वर्ष के लिए माँगे जाने चाहिए और इसे सिफारिशों के साथ निगम कार्यालय को भेजा जाना चाहिए । हालांकि व्यावहारिक रूप से निगम कार्यालय में पात्र खेल कर्मियों की पदोन्नतियां रुकी हुई हैं। बीएसएनएलईयू-BSNLEU कैरियर प्रोग्रेशन पोलीसी को लागू करने के लिए प्रबंधन पर लगातार दबाव बना रहा है। एक बार फिर बीएसएनएलईयू ने कल सीएमडी बीएसएनएल को पत्र लिखकर इस मामले पर त्वरित कार्रवाई की मांग की है।
The Co-ordination Committee of BSNLEU, AIBDPA & BSNLCCWF, has given call for organising Marches at SSA and BA levels, demanding settlement of the burning issues of the Non-Executives. It is reported that in most of the places, permission was not granted for organising Marches. Keeping this in view, this call has been implemented. CHQ heartily congratulates the circle and district unions, which have organised this programme.
बीएसएनएल कर्मचारी कल्याण बोर्ड-BSNL Staff Welfare Board और बीएसएनएल खेल एवं सांस्कृतिक बोर्ड-BSNL Sports and Cultural Board कोर्पोरेट कार्यालय-Corporate Office स्तर पर काम नहीं कर रहें हैं।
बीएसएनएल कर्मचारी कल्याण बोर्ड-BSNL Staff Welfare Board और बीएसएनएल खेल एवं सांस्कृतिक बोर्ड-BSNL Sports and Cultural Board कोर्पोरेट कार्यालय-Corporate Office स्तर पर काम नहीं कर रहे हैं। इन दोनों बोर्डों का कार्यकाल मार्च, 2020 में समाप्त हो गया था। इसलिए बीएसएनएल में खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में ठहराव आ गया है। निगम कार्यालय स्तर पर कर्मचारी कल्याण बोर्ड के कार्य न होने से सर्किल स्तर पर कल्याणकारी गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। बीएसएनएलईयू-BSNLEU पहले ही सीएमडी बीएसएनएल-CMD, BSNL को दो पत्र लिख चुका है, जिसमें इन दोनों बोर्डों को फिर से गठित-reconstitute करने की मांग की है। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इसलिए बीएसएनएलईयू ने आज सीएमडी बीएसएनएल को एक और पत्र लिखकर बीएसएनएल कर्मचारी कल्याण बोर्ड और बीएसएनएल खेल एवं सांस्कृतिक बोर्ड का तत्काल पुनर्गठन करने की मांग की है।
एयूएबी-AUAB और बीएसएनएल बोर्ड के निदेशकों-Directors of BSNL Board के बीच होने वाली मीटिंग : ट्विटर अभियान स्थगित-Twitter Campaign Postponed।
एयूएबी-AUAB ने दिनांक 23 और 25 सितंबर, 2021 को नई दिल्ली में मीटिंग आयोजित की थी । बीएसएनएल द्वारा 4G सेवा शुरू करने में विफलता के साथ-साथ बीएसएनएल के लिए पुनरुद्धार पैकेज-Revival Package को लागू करने सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई । मीटिंग में बीएसएनएल के सीएमडी श्री पीके पुरवार-Shri P.K. Purwar, CMD, BSNL की 4G सेवा शुरू करने में विफलताओं पर अत्यधिक दुःख व्यक्त किया गया। इसलिए मीटिंग में माननीय संचार मंत्री-Honourable Minister of Communications को पत्र लिखने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा मीटिंग में बीएसएनएल के सीएमडी के पद से श्री पीके पुरवार को हटाने की मांग को लेकर 06.10.2021 को ट्विटर अभियान-Twitter Campaign चलाने का निर्णय लिया गया। इन बैठकों में लिए गए सभी निर्णयों की सूचना 27-09-2021 के एयूएबी-AUAB के परिपत्र-Circular के माध्यम से दी गई है । इसके परिणामस्वरूप बीएसएनएल प्रबंधन-BSNL Management ने दिनांक 06.10-2021 को एयूएबी-AUAB को चर्चा के लिए आमंत्रित किया है। इस मीटिंग में बीएसएनएल के सीएमडी-CMD, BSNL सहित बीएसएनएल बोर्ड के सभी निदेशक-All Directors of BSNL Board भाग लेंगे। इसे देखते हुए *एयूएबी-AUAB ने 06.10.2021 को आयोजित होने वाले ट्विटर अभियान-Twitter Campaign को स्थगित-Postpone* करने का फैसला किया है।
bsnleuchq@gmail.com 