Hindi translation of "Implement the “Career Progression Policy” for Sports Personnel – BSNLEU sends reminder letter to the CMD BSNL."
खेल कर्मियों - Sports Personnel के लिए "कैरियर प्रोग्रेशन पोलीसी - Career Progression Policy लागू करें "। - बीएसएनएलईयू-BSNLEU ने सीएमडी बीएसएनएल, CMD, BSNL को स्मृतिपत्र - Reminder Letter भेजा।
बीएसएनएल में कार्यरत खेल कर्मियों के लिए बीएसएनएल ने 01.05.2008 को "करियर प्रोगेशन पॉलिसी" शुरू की है। इस नीति के अनुसार, अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंटों में उत्कृष्ट खेल कर्मियों को पदोन्नति की जानी है । नीति में कहा गया है कि पात्र खिलाड़ियों के नाम प्रत्येक वर्ष के लिए माँगे जाने चाहिए और इसे सिफारिशों के साथ निगम कार्यालय को भेजा जाना चाहिए । हालांकि व्यावहारिक रूप से निगम कार्यालय में पात्र खेल कर्मियों की पदोन्नतियां रुकी हुई हैं। बीएसएनएलईयू-BSNLEU कैरियर प्रोग्रेशन पोलीसी को लागू करने के लिए प्रबंधन पर लगातार दबाव बना रहा है। एक बार फिर बीएसएनएलईयू ने कल सीएमडी बीएसएनएल को पत्र लिखकर इस मामले पर त्वरित कार्रवाई की मांग की है।
bsnleuchq@gmail.com 