08 - Oct - 2021

Hindi translation of "Payment of IDA arrears – CMD BSNL announced it’s approval – But when arrears will be paid?"

जब सरकार ने आईडीए-IDA स्थगित-freeze करने की घोषणा की तो माननीय केरल उच्च न्यायालय-Honourable Kerala High Court में केवल बीएसएनएलईयू-BSNLEU ने इसके खिलाफ लड़ाई लड़ी। हर कोई जानता है कि बीएसएनएलईयू को 01-10-2020 के बाद से आईडीए के भुगतान के लिए न्यायालय का आदेश मिला है । हालांकि सीएमडी, बीएसएनएल-CMD, BSNL ने आईडीए-IDA के इस बकाए के भुगतान में देरी की। आज ही सीएमडी बीएसएनएल ने घोषणा की है कि उन्होंने अपनी मंजूरी दे दी है। बीएसएनएलईयू द्वारा बार-बार प्रशासन का दरवाजा खटखटाने के बावजूद उसने इतने लंबे समय तक बकाया भुगतान में देरी क्यों की ? अब भी किसी को नहीं पता कि बकाया राशि का भुगतान कब होगा। साथी पी.अभिमन्यु, जनरल सेक्रेटरी ने आज निगम कार्यालय-Corporate Office में जनरल मैनेजर(ईएफ)-General Manager (EF) और जनरल मैनेजर (सीबीबी)-General Manager(CBB) से मुलाकात की और इस मुद्दे पर चर्चा की । लेकिन, वे यह नहीं बता सके कि राशि का भुगतान कब होगा। बीएसएनएलईयू आईडीए बकाया राशि के जल्द भुगतान के लिए दबाव बनाएगी।