04 - Jul - 2022

 आईडीए बकाया-IDA arrears भुगतान मामले की स्थिति । 

BSNLEU को बीएसएनएल के नॉन एक्ज़िक्यूटिव्स को आईडीए बकाये के भुगतान के लिए माननीय उच्च न्यायालय से एक आदेश प्राप्त हुआ है। परंतु, दूरसंचार विभाग बीएसएनएल प्रबंधन पर दबाव डाल रहा है कि वह बीएसएनएल के नॉन एक्ज़िक्यूटिव्स को आईडीए बकाये का भुगतान न करे । दूरसंचार विभाग ने पहले ही बीएसएनएल प्रबंधन को निर्देश दिया है कि वह 27.10.2021 को सीएमडी, बीएसएनएल द्वारा जारी पत्र को वापस ले, जिसमें यह कहा गया है कि जब भी धन उपलब्ध हो जाता है तो आईडीए बकाये का भुगतान किया जाएगा । यदि बीएसएनएल द्वारा नॉन एक्ज़िक्यूटिव्स को आईडीए के बकाये का भुगतान किया जाता है तो दूरसंचार विभाग को पेंशनभोगियों को डीए के बकाये का भुगतान भी करना होगा । इस पृष्ठभूमि में सीएचक्यू ने केरल उच्च न्यायालय में हमारे अधिवक्ता से पहले ही बीएसएनएल प्रबंधन के विरुद्ध माननीय न्यायालय के आदेश को लागू नहीं करने के लिए कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है । कल, महासचिव साथी पी. अभिमन्यु ने अधिवक्ता श्री वी.वी. सुरेश के साथ इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की । उन्होंने जवाब दिया कि, केरल उच्च न्यायालय छुट्टी के बाद दिनांक 23.05.2022 को फिर से खुल रहा है और अदालत को फिर से खोलने के तुरंत बाद मामला दायर करने का आश्वासन दिया है ।

04 - Jul - 2022

ई-एपीएआर-e-APAR में स्व-मूल्यांकन-Self appraisal प्रस्तुत करने की तारीख बढ़ाई गई है । 

कॉर्पोरेट कार्यालय की कार्मिक शाखा ने स्व-मूल्यांकन e-APAR में प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि को दिनांक 31.05.2022 तक बढ़ा दिया है । लेकिन, यह विस्तार केवल एक्ज़िक्यूटिव्स के संबंध में है। साथी पी. अभिमन्यु, महासचिव ने इस संबंध में पीजीएम (पर्स) श्री आरके गोयल से बात की। पीजीएम (पर्स) द्वारा यह सूचित किया गया है कि नॉन एक्ज़िक्यूटिव्स (जो एनई-9 और उससे अधिक वेतनमानों में हैं) के लिए भी इसी प्रकार का पत्र जारी किया जा रहा है। 

04 - Jul - 2022

स्पोर्ट्स पर्सोनेल को विशेष वेतन वृद्धि/पदोन्नति मंजूर करने में पक्षपात :- BSNLEU ने सीएमडी, बीएसएनएल को पत्र लिखकर कार्रवाई करने की मांग की।

BSNLEU संबंधित सर्कल प्रशासनों की सिफारिशों के आधार पर बकाया स्पोर्ट्स पर्सोनेल को विशेष वेतन वृद्धि और पदोन्नति प्रदान करने के लिए कारपोरेट प्रबंधन पर लगातार दबाव डाल रहा है। इन मामलों को अनुमोदित किए बिना बीएसएनएल कारपोरेट कार्यालय बीएसएनएल के स्पोर्ट्स पर्सॉनेल के लिए एक नई कैरियर प्रगति योजना तैयार करने के लिए कदम उठा रहा है। सर्कल प्रशासनों द्वारा की गई सिफारिशों पर विचार नहीं करते हुए कॉर्पोरेट कार्यालय ने कॉर्पोरेट कार्यालय में काम करने वाले / काम कर चुके तीन कर्मचारियों को केवल विशेष वेतन वृद्धि की मंजूरी दी है। यह सरासर पक्षपात है और एक घोटाला है । इसलिए, BSNLEU ने आज बीएसएनएल के सीएमडी को पत्र लिखकर सर्किल प्रशासनों द्वारा की गई सभी सिफारिशों को तत्काल अनुमोदित करने और इस संबंध में अनियमितताओं की जांच करने की मांग की है। BSNLEU ने यह भी मांग की है कि किसी भी नई कैरियर प्रगति योजना को मान्यता प्राप्त ट्रेड यूनियनों के विचारों को ध्यान में रखते हुए ही अंतिम रूप दिया जाना चाहिए। 

04 - Jul - 2022

The 75th anniversary of the Indian Independence is going to be celebrated on 15th August, 2022. The Indian working class has stood in the forefront of the freedom struggle and has faced the cruel repressions of the British colonial rulers. The working class has  made immense sacrifices in the freedom struggle. Hence, it is the duty of the working class to glorify and celebrate the 75th anniversary of the Independence of our country. The All India Centre meeting of BSNLEU, held online on 12.05.2022, has decided to celebrate the 75th anniversary in a befitting manner. The meeting has decided to organise seminars, special meetings and other educational programmes, to explain about the role played by the working class in the freedom struggle. The All India Centre has also decided to discuss this issue elaborately in the forthcoming online CEC meeting and to take appropriate decisions. 

04 - Jul - 2022

The Personnel Branch of the Corporate Office has extended the last date for submission of self-appraisal in e-APAR, up to 31.05.2022. But, this extension is only in respect of the Executives. Com.P.Abhimanyu, GS, spoke to Shri R.K. Goyal, PGM(Pers.), in this regard. It is informed by the PGM(Pers.) that a similar letter is being issued to the Non-Executives (those who are in NE-9 and above pay scales) also.

04 - Jul - 2022

BSNLEU has got an order from the Hon’ble High Court for the payment of IDA arrears to the Non-Executives of BSNL. However, the DoT is pressurising the BSNL Management not to pay the IDA arrears to the Non-Executives of BSNL. The DoT has already directed BSNL Management to withdraw the letter issued by the CMD BSNL on 27.10.2021, wherein it is stated that the IDA arrears would be paid whenever funds become available. If IDA arrears is paid to the Non-Executives by BSNL, then the DoT will also have to pay DA arrears to the pensioners. In this background, the CHQ has already requested our advocate in the Kerala High Court to take legal action against the BSNL Management, for not implementing the order of the Hon’ble Court. Yesterday, Com.P.Abhimanyu, GS discussed this issue in detail with the advocate, Shri V.V. Suresh. He replied that, the Kerala High Court is reopening only on 23.05.2022, after the vacation and assured to file the case immediately after reopening of the Court.

04 - Jul - 2022

केनरा बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया बीएसएनएल के साथ अपने समझौता ज्ञापनों का नवीनीकरण करने के लिए तैयार नहीं हैं :- बीएसएनएल के सीएमडी कहा हैं।

BSNLEU केनरा बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के साथ हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापनों के शीघ्र नवीकरण के लिए प्रबंधन पर लगातार दबाव डाल रहा है। BSNLEU ने 04.05.2022 को भी सीएमडी, बीएसएनएल को एक पत्र लिखा है। इस मुद्दे पर आज बीएसएनएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री पीके पुरवार के साथ साथी पी अभिमन्यु, महासचिव और साथी जॉन वर्गिस,  उप महासचिव ने चर्चा की। बीएसएनएल के सीएमडी ने जवाब दिया कि, वह पहले ही व्यक्तिगत रूप से केनरा बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया से संपर्क कर चुके हैं, हालांकि दोनों बैंक समझौता ज्ञापनों को नवीनीकृत करने के लिए तैयार नहीं हैं। यह बीएसएनएल की अस्थिर वित्तीय स्थिति के कारण हो सकता है यह बीएसएनएल के सीएमडी ने कहा। उन्होंने संघ से कुछ महीनों तक इंतजार करने का अनुरोध किया जिसके बाद एक बार फिर प्रबंधन दोनों बैंकों से संपर्क करेगा।

04 - Jul - 2022

BSNLEU ने बीएसएनएल के सीएमडी को कल्याण बोर्ड और खेल और सांस्कृतिक बोर्ड की बैठकें तुरंत आयोजित करने के लिए कहा।

BSNLEU लगातार मांग कर रहा है कि बीएसएनएल कल्याण बोर्ड और खेल एवं सांस्कृतिक बोर्ड की बैठकें बिना किसी देरी के आयोजित की जानी चाहिए। श्री पी के पुरवार, बीएसएनएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, साथी पी.अभिमन्यु, महासचिव और साथी जॉन वर्गिस, उप महासचिव के साथ आज की बैठक में महासचिव और उप महासचिव ने बैठकों के आयोजन में अत्यधिक देरी पर नाखुशी व्यक्त की और मांग की कि इसे बिना किसी देरी के आयोजित किया जाना चाहिए। सीएमडी,  बीएसएनएल ने आवश्यक कार्य करने का आश्वासन दिया।

04 - Jul - 2022

कोविड पीड़ितों के आश्रितों और ड्यूटी के दौरान दुर्घटनाओं में मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकंपा आधार नियुक्तियां प्रदान करें। 

BSNLEU लगातार प्रबंधन से अनुकंपा के आधार पर नियुक्तियों पर लगाए गए प्रतिबंध को हटाने की मांग कर रहा है। BSNLEU चाहता है कि कोविड-19 के कारण मृतक सभी कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नियुक्तियां तुरंत दी जाएं। BSNLEU यह भी मांग कर रहा है कि ड्यूटी के दौरान दुर्घटनाओं में मारे गए कर्मचारियों के परिवारों को अनुकंपा के आधार पर नियुक्तियां प्रदान की जानी चाहिए। इस मुद्दे पर अंतिम पत्र BSNLEU द्वारा 21.04.2022 को सीएमडी, बीएसएनएल को लिखा गया था। साथी पी. अभिमन्यु, महासचिव और साथी जॉन वर्गिस, उप महा सचिव ने आज बीएसएनएल के सीएमडी श्री पी के पुरवार से मुलाकात की और एक बार फिर उनसे अनुकंपा के आधार पर नियुक्तियों पर से प्रतिबंध हटाने का आग्रह किया। चर्चा के दौरान बीएसएनएल के सीएमडी ने कहा कि वह उन कर्मचारियों के आश्रितों को नियुक्त करने पर विचार करने के लिए तैयार थे जिनकी ड्यूटी के दौरान मृत्यु हो गई थी। BSNLEU अनुकंपा के आधार पर नियुक्तियों पर प्रतिबंध हटाने के लिए प्रबंधन पर दबाव डालना जारी रखेगा।