14 - May - 2022

Hindi translation of "Extension of date for submission of self-appraisal in e-APAR."

ई-एपीएआर-e-APAR में स्व-मूल्यांकन-Self appraisal प्रस्तुत करने की तारीख बढ़ाई गई है । 

कॉर्पोरेट कार्यालय की कार्मिक शाखा ने स्व-मूल्यांकन e-APAR में प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि को दिनांक 31.05.2022 तक बढ़ा दिया है । लेकिन, यह विस्तार केवल एक्ज़िक्यूटिव्स के संबंध में है। साथी पी. अभिमन्यु, महासचिव ने इस संबंध में पीजीएम (पर्स) श्री आरके गोयल से बात की। पीजीएम (पर्स) द्वारा यह सूचित किया गया है कि नॉन एक्ज़िक्यूटिव्स (जो एनई-9 और उससे अधिक वेतनमानों में हैं) के लिए भी इसी प्रकार का पत्र जारी किया जा रहा है।