07 - Jul - 2023

APAR के लिए स्व-मूल्यांकन-Self Appraisals प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि - BSNLEU की अंतिम तिथि के विस्तार की मांग स्वीकार की गई।

2022-23 की अवधि के लिए एपीएआर के लिए स्व-मूल्यांकन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 15.05.2023 निर्धारित की गई थी। NE-9 और उससे ऊपर के वेतनमानों में नोन एक्जीक्यूटिव्स को भी ये स्व-मूल्यांकन जमा करने होंगे। कुछ साथियों ने सीएचक्यू से आखिरी तारीख यानी 15.05.2023 को कुछ दिन और बढ़ाने का अनुरोध किया है । साथी पी. अभिमन्यु, महासचिव ने इस मुद्दे पर श्री एस.एन. गुप्ता, महाप्रबंधक (Pers.), बीएसएनएल कॉर्पोरेट ऑफिस से साथ कल चर्चा की और अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की। मांग स्वीकार की गई है और *कॉर्पोरेट ऑफिस ने अंतिम तिथि 22.05.2023 तक बढ़ाने के लिए पत्र* जारी किया है। कॉर्पोरेट ऑफिस का पत्र संलग्न है।

07 - Jul - 2023

दिनांक 15.05.2023 को हुई संयुक्त मंच-Joint Forum की बैठक के निर्णय।

दिनांक 15.05.2023 को संयुक्त मंच की ऑनलाइन बैठक हुई। बैठक में वेतन संशोधन के कार्यान्वयन नहीं होना के मुद्दों, बीएसएनएल के 4G और 5G सेवा का आरंभ करने में अत्यधिक देरी और नोन एक्ज़िक्यूटिव्स के लिए एक नई पदोन्नति नीति के कार्यान्वयन के बारे में गंभीरता से चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर निम्न दर्शित कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

 

  1. 01.06.2023  - के दिन  तख्तियों के साथ सभी जिला मुख्यालयों पर  मानव श्रृंखला कार्यक्रम का आयोजन। 
  2. 14.06.2023 - के दिन राज्यपाल के निवास तक मार्च एवं ज्ञापन का प्रस्तुतीकरण - सभी सर्किल मुख्यालय में।
  3. 26.06.2023 - दिल्ली चलो - नई दिल्ली में भारी लामबंदी की जाएगी।   

 

संयुक्त मंच के परिपत्र की प्रति संलग्न है। BSNLEU के सभी सर्किल और जिला सचिवों से अनुरोध है कि वे व्यापक लामबंदी के साथ सभी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक लागू करें।

07 - Jul - 2023

The last date for submitting self-appraisals for the APAR for the period 2022-23, had been fixed as 15.05.2023. The Non-Executives in NE-9 and above pay scales also have to submit these self-appraisals. Some comrades requested the CHQ to extend the last date, i.e., 15.05.2023, by a few more days. Com.P.Abhimanyu, GS, discussed this issue with Shri S.N. Gupta, GM(Pers.), BSNL CO., yesterday and demanded extension of the last date. The demand is accepted and the Corporate Office has issued letter for extending the last date up to 22.05.2023. The Corporate Office letter is enclosed. 

View letter

07 - Jul - 2023

A meeting of the Joint Forum was held online on 15.05.2023. The meeting seriously discussed about the issues of non-implementation of Wage Revision, inordinate delay in launching BSNL’s 4G & 5G and also implementation of a New Promotion Policy for the Non-Executives. The meeting unanimously decided to organise the following programmes demanding settlement of the issues.

 

  1. 01.06.2023                – Organising Human Chain programme with placards - In all district headquarters.
  1. 14.06.2023                – March to Governors’ Residence and submission of memorandum - In all circle headquarters.
  1. 26.06.2023                – Delhi Chalo – Massive mobilisation to be made at New Delhi.

 

Copy of the circular of the Joint Forum is enclosed. All the circle and district secretaries of BSNLEU are requested to successfully implement the programmes, with the widest mobilisation.

View crcular

07 - Jul - 2023

01.06.2023 से स्वैच्छिक समूह स्वास्थ्य बीमा योजना-Voluntary Group Health Insurance Scheme का कार्यान्वयन।

प्रबंधन बीएसएनएल कर्मचारियों के लिए 01.06.2023 से एक स्वैच्छिक समूह स्वास्थ्य बीमा योजना लागू कर रहा है। इसके लिए ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी के साथ समजौता किया गया है। इस योजना में शामिल होने के लिए विकल्प जमा करने की तिथि 15.05.2023 से शुरू होती है और 21.05.2023 को बंद रहेगी। विकल्प देने के बाद यदि कोई कर्मचारी वापस लेना चाहता है तो 22.05.2023 से 23.05.2023 तक वापस किया जा सकता है।

 

रु. 5 लाख की पॉलिसी के लिए प्रीमियम राशि इस प्रकार होगी :

 

(1) स्वयं + पति/पत्नी = 23,002/- रुपये. 

(2) स्वयं + पति/पत्नी + 3 बच्चे = 24,222 / - रुपये. 

(3) स्वयं + पति/पत्नी + 3 बच्चे + 1 माता/पिता =  40,011 रुपये. 

(4) स्वयं + पति/पत्नी + 3 बच्चे + 2 माता और पिता =  55,495 रू. 

 

अन्य विवरणों के लिए, कृपया कॉर्पोरेट कार्यालय का पत्र देखें, जो संलग्न है।