16 - May - 2023

Hindi translation of "Decisions of the Joint Forum meeting held on 15.05.2023."

दिनांक 15.05.2023 को हुई संयुक्त मंच-Joint Forum की बैठक के निर्णय।

दिनांक 15.05.2023 को संयुक्त मंच की ऑनलाइन बैठक हुई। बैठक में वेतन संशोधन के कार्यान्वयन नहीं होना के मुद्दों, बीएसएनएल के 4G और 5G सेवा का आरंभ करने में अत्यधिक देरी और नोन एक्ज़िक्यूटिव्स के लिए एक नई पदोन्नति नीति के कार्यान्वयन के बारे में गंभीरता से चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर निम्न दर्शित कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

 

  1. 01.06.2023  - के दिन  तख्तियों के साथ सभी जिला मुख्यालयों पर  मानव श्रृंखला कार्यक्रम का आयोजन। 
  2. 14.06.2023 - के दिन राज्यपाल के निवास तक मार्च एवं ज्ञापन का प्रस्तुतीकरण - सभी सर्किल मुख्यालय में।
  3. 26.06.2023 - दिल्ली चलो - नई दिल्ली में भारी लामबंदी की जाएगी।   

 

संयुक्त मंच के परिपत्र की प्रति संलग्न है। BSNLEU के सभी सर्किल और जिला सचिवों से अनुरोध है कि वे व्यापक लामबंदी के साथ सभी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक लागू करें।