16 - May - 2023

Hindi translation of "Last date for submitting self-appraisals for APAR – BSNLEU’s demand for extension of the last date accepted."

APAR के लिए स्व-मूल्यांकन-Self Appraisals प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि - BSNLEU की अंतिम तिथि के विस्तार की मांग स्वीकार की गई।

2022-23 की अवधि के लिए एपीएआर के लिए स्व-मूल्यांकन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 15.05.2023 निर्धारित की गई थी। NE-9 और उससे ऊपर के वेतनमानों में नोन एक्जीक्यूटिव्स को भी ये स्व-मूल्यांकन जमा करने होंगे। कुछ साथियों ने सीएचक्यू से आखिरी तारीख यानी 15.05.2023 को कुछ दिन और बढ़ाने का अनुरोध किया है । साथी पी. अभिमन्यु, महासचिव ने इस मुद्दे पर श्री एस.एन. गुप्ता, महाप्रबंधक (Pers.), बीएसएनएल कॉर्पोरेट ऑफिस से साथ कल चर्चा की और अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की। मांग स्वीकार की गई है और *कॉर्पोरेट ऑफिस ने अंतिम तिथि 22.05.2023 तक बढ़ाने के लिए पत्र* जारी किया है। कॉर्पोरेट ऑफिस का पत्र संलग्न है।