Hindi translation of "Implementation of Voluntary Group Health Insurance Scheme from 01.06.2023."
01.06.2023 से स्वैच्छिक समूह स्वास्थ्य बीमा योजना-Voluntary Group Health Insurance Scheme का कार्यान्वयन।
प्रबंधन बीएसएनएल कर्मचारियों के लिए 01.06.2023 से एक स्वैच्छिक समूह स्वास्थ्य बीमा योजना लागू कर रहा है। इसके लिए ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी के साथ समजौता किया गया है। इस योजना में शामिल होने के लिए विकल्प जमा करने की तिथि 15.05.2023 से शुरू होती है और 21.05.2023 को बंद रहेगी। विकल्प देने के बाद यदि कोई कर्मचारी वापस लेना चाहता है तो 22.05.2023 से 23.05.2023 तक वापस किया जा सकता है।
रु. 5 लाख की पॉलिसी के लिए प्रीमियम राशि इस प्रकार होगी :
(1) स्वयं + पति/पत्नी = 23,002/- रुपये.
(2) स्वयं + पति/पत्नी + 3 बच्चे = 24,222 / - रुपये.
(3) स्वयं + पति/पत्नी + 3 बच्चे + 1 माता/पिता = 40,011 रुपये.
(4) स्वयं + पति/पत्नी + 3 बच्चे + 2 माता और पिता = 55,495 रू.
अन्य विवरणों के लिए, कृपया कॉर्पोरेट कार्यालय का पत्र देखें, जो संलग्न है।
bsnleuchq@gmail.com 