BSNLEU जेई प्रशिक्षण के क्वालीफ़ाइंग मार्कस में वृद्धि को तत्काल वापस लेने की मांग करता है ।
अब तक, जेई प्रशिक्षण के लिए योग्यता अंक ओसी के लिए 35% थे; ओबीसी के लिए 30% और एससी/एसटी के लिए 20%. हालाँकि, ALTTC गाजियाबाद ने मनमाने ढंग से इसे बदल दिया है और सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए योग्यता अंक बढ़ाकर 50% कर दिया है। यह बहुत बड़ा अन्याय है और पूरी तरह से अनुचित है । BSNLEU ने आज सीएमडी, बीएसएनएल को पत्र लिखकर जेई प्रशिक्षण के क्वालिफाइंग मार्कस में की गई वृद्धि को तुरंत वापस लेने की मांग की है।
उच्च पेंशन-Higher Pension के लिए विकल्प-option जमा करने की अंतिम तिथि 26-06-2023 तक बढ़ाई गई ।
ईपीएफओ ने उच्च पेंशन-Higher Pension के लिए आवेदन दाखिल करने की अंतिम तिथि 03-05-2023 निर्धारित की है । हालांकि आज ईपीएफओ ने इस *समयसीमा को बढ़ाकर 26-06-2023 कर दिया है ।* ईपीएफओ ने कहा है कि, पेंशनभोगियों/सदस्यों को सुविधा प्रदान करने और उन्हें पर्याप्त अवसर प्रदान करने के लिए समय सीमा बढ़ाई जा रही है, ताकि उनके सामने आने वाली किसी भी कठिनाई को दूर किया जा सके । सभी संबंधित साथियों से अनुरोध है कि समय सीमा के इस विस्तार को नोट करें। ईपीएफओ द्वारा आज जारी प्रेस बयान सदस्यों की जानकारी के लिए यहां संलग्न है ।
EPFO has fixed 03-05-2023 as the last date for filing application for higher pension. However, today, the EPFO has extended this deadline up to 26-06-2023. The EPFO has stated that, the timeline is being extended to facilitate and provide ample opportunity to the pensioners / members, so as to to ease out any difficulty faced by them. All concerned comrades are requested to make note of this extension of time limit. The press statement issued by the EPFO yesterday the 02.05.2023, is enclosed here with for the information of the members.
View letterAs per the decision of the All India Centre of BSNLEU, black badge wearing lunch hour protest demonstrations were organised throughout the country today, condemning the withdrawal of recognition of NFPE and AIPEU, Group ‘C’. The angry demonstrators condemned the anti-democratic and anti-trade union action of the Government / Postal Department and demanded immediate restoration of recognition to NFPE and AIPEU, Group ‘C’. CHQ heartily congratulates all the circle and district unions for successfully organising the protest demonstrations within a very short notice .





















.jpg)


वेतन पुनःनिरीक्षण पर फर्जी खबर - साथियों से अनुरोध है कि इसे अनदेखा करें।
वेतन पुनःनिरीक्षण को लेकर पूरी तरह से निराधार अफवाह उड़ाई गई है। व्हाट्सएप पर यह संदेश व्यापक रूप से प्रसारित किया जा रहा है। इस फर्जी खबर में नोन एक्ज़िक्यूटिव्स, एक्ज़िक्यूटिव्स के वेतनमान, फिटमेंट प्रतिशत और लागू होने की तारीख का उल्लेख किया गया है। इसको लेकर महासचिव से विभिन्न साथियों के सवाल आ रहे हैं। *सीएचक्यू सूचित करना चाहता है कि, यह मैसेज पूरी तरह से फर्जी है । साथियों से निवेदन है कि इसे अनदेखा करें और साथ ही इसे किसी को फॉरवर्ड न करें।
bsnleuchq@gmail.com 