03 - May - 2023

Hindi translation of "Last date for submitting option for higher pension extended up to 26-06-2023."

उच्च पेंशन-Higher Pension के लिए विकल्प-option जमा करने की अंतिम तिथि 26-06-2023 तक बढ़ाई गई ।

ईपीएफओ ने उच्च पेंशन-Higher Pension के लिए आवेदन दाखिल करने की अंतिम तिथि 03-05-2023 निर्धारित की है । हालांकि आज ईपीएफओ ने इस *समयसीमा को बढ़ाकर 26-06-2023 कर दिया है ।* ईपीएफओ ने कहा है कि, पेंशनभोगियों/सदस्यों को सुविधा प्रदान करने और उन्हें पर्याप्त अवसर प्रदान करने के लिए समय सीमा बढ़ाई जा रही है, ताकि उनके सामने आने वाली किसी भी कठिनाई को दूर किया जा सके । सभी संबंधित साथियों से अनुरोध है कि समय सीमा के इस विस्तार को नोट करें। ईपीएफओ द्वारा आज जारी प्रेस बयान सदस्यों की जानकारी के लिए यहां संलग्न है ।