BSNLEU, महाराष्ट्र सर्कल का दो दिवसीय सर्कल सम्मेलन आज नासिक में शुरू हुआ।
BSNLEU, महाराष्ट्र सर्कल का दो दिवसीय सर्कल सम्मेलन आज नासिक में उत्साहपूर्वक शुरू हुआ। सम्मेलन की शुरुआत साथी पी. अभिमन्यु, महासचिव द्वारा यूनियन ध्वज फहराने के साथ हुई। इसके बाद सम्मेलन का खुला सत्र हुआ। साथी एन.के. नलावडे, सर्कल अध्यक्ष ने सत्र की अध्यक्षता की। साथी गणेश हिंगे, सर्कल सचिव ने सत्र को संबोधित किया और आरंभ किया। खुले सत्र को साथी पी. अभिमन्यु, महासचिव, साथी कराड, राज्य अध्यक्ष, सीआईटीयू, श्री ए.बी. गायकवाड़, प्रिंसिपल जनरल मैनेजर, नासिक, साथी जॉन वर्गीस, उप-महा सचिव, साथी उबे, वरिष्ठ नेता, साथी जकाती, सर्कल सेक्रेटरी, एआईबीडीपीए, साथी सुचिता पाटनकर, संयोजक, बीएसएनएलडब्ल्यूडब्ल्यूसीसी, साथी यूसुफ हुसैन, सर्कल सचिव, बीएसएनएलसीसीडब्ल्यूएफ ने संबोधित किया। खुले सत्र को साथी खरे, सर्कल सेक्रेटरी, एसएनईए, साथी निक्की जगवाने, सर्कल सेक्रेटरी, एआईजीईटीओए, साथी गंगुर्दे, सर्कल सेक्रेटरी, सेवा बीएसएनएल, साथी तायडे, एआईबीएसएनएलईए, साथी गोडसे, डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी, एनएफटीई और अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। साथी पी. अभिमन्यु, महासचिव ने अपने संबोधन में एक्ज़ीक्यूटिव्स के वेतन संशोधन और नॉन एक्ज़ीक्यूटिव्स के वेतन संशोधन और 4G लॉन्चिंग के मामले में बीएसएनएल को समान अवसर न दिए जाने के बारे में विस्तार से बात की। महासचिव ने राष्ट्रीय स्तर पर एयूएबी द्वारा एकजुट कामकाज की बहाली की जोरदार वकालत की।
Most of the Non-Executive employees reside in the outer areas of the cities and towns. This is in view of the fact that, the house rent is exorbitant nowadays. Even the Non- Executive employees who have their own houses also, have them only in the outer areas. As a result, the Non-Executive employees are spending hefty amount every month, for fuelling their two wheelers. Even employees who come to office by using public transport, such as bus, train and metro, spend a sizable amount every month. Under these circumstances, revision of the Transport Allowance has become very urgent. Hence, BSNLEU has written a letter to the Director (HR), demanding to immediately consider revision of the Transport Allowance. In the letter, BSNLEU has pointed out that, transport allowance can be implemented independent of the wage revision.
View letterट्रांसपोर्ट अलवंस में संशोधन पर तत्काल विचार करें- BSNLEU ने निदेशक (मानव संसाधन) को लिखा पत्र.
अधिकांश नॉन एक्ज़ीक्यूटिव कर्मचारी शहरों और कस्बों के बाहरी इलाकों में रहते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि आजकल मकान का किराया बहुत ज्यादा है। यहां तक कि जिन नॉन एक्ज़ीक्यूटिव कर्मचारियों के पास खुद के मकान हैं, वे भी बाहरी इलाकों में ही हैं। नतीजतन, नॉन एक्ज़ीक्यूटिव कर्मचारियों को हर महीने अपने दोपहिया वाहनों में ईंधन भरने के लिए मोटी रकम खर्च करनी पड़ रही है। यहां तक कि सार्वजनिक परिवहन जैसे बस, ट्रेन और मेट्रो का उपयोग करके कार्यालय आने वाले कर्मचारियों को भी हर महीने काफी रकम खर्च करनी पड़ रही है। इन परिस्थितियों में ट्रांसपोर्ट अलवंस में संशोधन बहुत जरूरी हो गया है। इसलिए, BSNLEU ने निदेशक (मानव संसाधन) को पत्र लिखकर ट्रांसपोर्ट अलवंस में संशोधन पर तत्काल विचार करने की मांग की है। पत्र में, BSNLEU ने बताया है कि ट्रांसपोर्ट अलवंस को वेतन संशोधन से स्वतंत्र रूप से लागू किया जा सकता है।
वेईज नेगोशियेटिंग कमिटी की बैठक 19.12.2024 को होगी।
जैसा कि पहले ही सूचित किया जा चुका है की वेईज नेगोशियेटिंग कमिटी अगली बैठक 19.12.2024 को होगी। प्रबंधन ने इस बैठक के आयोजन के लिए आज अधिसूचना जारी कर दी है।
श्री सौरभ त्यागी, प्रिंसिपल जनरल मैनेजर (भर्ती एवं प्रशिक्षण) वेतन वेईज नेगोशियेटिंग कमिटी के नए अध्यक्ष है।
जैसा कि सभी साथी जानते हैं BSNLEU ने निदेशक (मानव संसाधन) से वेईज नेगोशियेटिंग कमिटी के लिए नए अध्यक्ष की नियुक्ति करने का आग्रह किया है, क्योंकि श्री आर.के. गोयल अपनी बीमारी के कारण छुट्टी पर चले गए हैं। प्रबंधन ने हमारी मांग स्वीकार कर ली है और श्री सौरभ त्यागी, प्रिंसिपल जनरल मैनेजर (भर्ती एवं प्रशिक्षण) को नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। श्री गजेंद्र कुमार, सीनियर जीएम एवं सीएलओ (एससीटी) को श्री आर.के. गोयल के स्थान पर प्रबंधन पक्ष के सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
bsnleuchq@gmail.com 