जिला सचिव, BSNLEU, वडोदरा का स्थानांतरण आदेश रद्द करें - BSNLEU ने बीएसएनएल के सीएमडी को पत्र लिखा।
'स्थानांतरण से छूट' पर कॉर्पोरेट कार्यालय के आदेश का उल्लंघन करते हुए, गुजरात सर्कल प्रशासन ने जिला सचिव, BSNLEU, वडोदरा जिला को अमरेली जिले में स्थानांतरित कर दिया है। BSNLEU के सीएचक्यू ने कॉर्पोरेट कार्यालय के निर्देश के इस उल्लंघन का कड़ा विरोध किया है । सीएमडी बीएसएनएल स्तर पर मामला उठाया गया था। इसके परिणामस्वरूप अब स्थानांतरण आदेश दिनांक 30.09.2023 तक स्थगित रखा गया है। BSNLEU के सीएचक्यू ने इसे स्वीकार नहीं किया है। BSNLEU स्थानांतरण आदेश को पूरी तरह रद्द करने की मांग करता है। आज BSNLEU ने सीएमडी बीएसएनएल को पत्र लिखकर स्थानांतरण आदेश को पूरी तरह रद्द करने की मांग की है।
केरल सर्कल में विशेष जेटीओ एलआईसीई के भरे नहीं गये पद - BSNLEU ने महाप्रबंधक (Rectt.), बीएसएनएल कॉर्पोरेट ऑफिस के साथ चर्चा की ।
18.12.2022 को आयोजित विशेष जेटीओ एलआईसीई में केरल सर्कल में 59 OC रिक्त पद थे। हालांकि, परिणाम केवल 49 रिक्त पदों के लिए घोषित किए गए थे। BSNLEU ने तुरंत महा प्रबंधक (Rectt.), बीएसएनएल कॉर्पोरेट ऑफिस को पत्र लिखकर मांग की कि शेष रिक्त पदों को भी भरा जाए। कल, इस मुद्दे पर सुश्री समिता लूथरा, महा प्रबंधक (Rectt.) के साथ साथी अनिमेष मित्रा, अध्यक्ष और साथी पी. अभिमन्यु, महासचिव द्वारा चर्चा की गई थी। महा प्रबंधक (Rectt.) ने जवाब दिया कि कोर्ट के आदेश के अनुसार खाली पदों को पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए आरक्षित रखा गया है। उन्होंने यह भी बताया कि कोर्ट के अंतिम आदेश के आधार पर इन खाली पदों को भरा जाएगा ।
कल के "मार्च टु राजभवन" कार्यक्रम को ऐतिहासिक सफल बनाएं।
संयुक्त मंच के आह्वान पर कल सभी सर्कल मुख्यालयों पर ''मार्च टु राजभवन'' कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है । राजभवन में सौंपे जाने वाले ज्ञापन की प्रति संयुक्त मंच द्वारा पहले ही भेजी जा चुकी है। सर्किल और डिस्ट्रिक्ट यूनियनों से अनुरोध है कि वे इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में साथियों को जुटाने के लिए सभी प्रयास करें। प्लेकार्ड, फ्लेक्स बैनर, मीडिया कवरेज आदि व्यवस्था अच्छी तरह से करनी चाहिये । सर्कल सचिवों से अनुरोध है कि कार्यक्रम की संक्षिप्त रिपोर्ट एवं फोटो सीएचक्यू को शीघ्र भेजें ।
Violating the Corporate Office order on ‘Immunity from Transfers’, the Gujarat circle administration has transferred the District Secretary, BSNLEU, Vadodara district, to Amreli district. The CHQ of BSNLEU strongly protested this violation of the Corporate Office instruction. The matter was raised at the CMD BSNL level. Consequent to this, the transfer order is now kept under abeyance till 30.09.2023. The CHQ of BSNLEU has not accepted this. BSNLEU demands total cancellation of the transfer order. Today, BSNLEU has written letter to the CMD BSNL, demanding complete cancellation of the transfer order.
View letterAs per the call of the Joint Forum, “March to Raj Bhawan” programme is being organised in all the circle head quarters tomorrow. Copy of the memorandum to be submitted in the Raj Bhawan has already been circulated by the Joint Forum. Circle and district unions are requested to take all out efforts to mobilise the maximum number of comrades in this programme. Placards, flex banners, media coverage, etc., should be well organised. Circle secretaries are requested to promptly send a brief report on the programme and photos to the CHQ.
bsnleuchq@gmail.com 