Hindi translation of "Make tomorrow’s “March to Raj Bhawan” programme a historic success."
कल के "मार्च टु राजभवन" कार्यक्रम को ऐतिहासिक सफल बनाएं।
संयुक्त मंच के आह्वान पर कल सभी सर्कल मुख्यालयों पर ''मार्च टु राजभवन'' कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है । राजभवन में सौंपे जाने वाले ज्ञापन की प्रति संयुक्त मंच द्वारा पहले ही भेजी जा चुकी है। सर्किल और डिस्ट्रिक्ट यूनियनों से अनुरोध है कि वे इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में साथियों को जुटाने के लिए सभी प्रयास करें। प्लेकार्ड, फ्लेक्स बैनर, मीडिया कवरेज आदि व्यवस्था अच्छी तरह से करनी चाहिये । सर्कल सचिवों से अनुरोध है कि कार्यक्रम की संक्षिप्त रिपोर्ट एवं फोटो सीएचक्यू को शीघ्र भेजें ।
bsnleuchq@gmail.com 