Hindi translation of "Unfilled Special JTO LICE posts in Kerala circle – BSNLEU discusses with the GM(Rectt.), BSNL CO."
केरल सर्कल में विशेष जेटीओ एलआईसीई के भरे नहीं गये पद - BSNLEU ने महाप्रबंधक (Rectt.), बीएसएनएल कॉर्पोरेट ऑफिस के साथ चर्चा की ।
18.12.2022 को आयोजित विशेष जेटीओ एलआईसीई में केरल सर्कल में 59 OC रिक्त पद थे। हालांकि, परिणाम केवल 49 रिक्त पदों के लिए घोषित किए गए थे। BSNLEU ने तुरंत महा प्रबंधक (Rectt.), बीएसएनएल कॉर्पोरेट ऑफिस को पत्र लिखकर मांग की कि शेष रिक्त पदों को भी भरा जाए। कल, इस मुद्दे पर सुश्री समिता लूथरा, महा प्रबंधक (Rectt.) के साथ साथी अनिमेष मित्रा, अध्यक्ष और साथी पी. अभिमन्यु, महासचिव द्वारा चर्चा की गई थी। महा प्रबंधक (Rectt.) ने जवाब दिया कि कोर्ट के आदेश के अनुसार खाली पदों को पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए आरक्षित रखा गया है। उन्होंने यह भी बताया कि कोर्ट के अंतिम आदेश के आधार पर इन खाली पदों को भरा जाएगा ।
bsnleuchq@gmail.com 