17 - Apr - 2025

Hindi translation of "Expeditiously form the committee for the removal of the discrimination between any NEPP and EPP BSNLEU writes letter to the Director (HR)."

एनईपीपी और ईपीपी के बीच भेदभाव को दूर करने के लिए शीघ्र समिति का गठन करें - BSNLEU ने निदेशक (मानव संसाधन) को लिखा पत्र।

13-01-2025 को आयोजित 40वीं नेशनल काउंसिल की बैठक BSNLEU ने मांग की कि नॉन एक्ज़िक्यूटिव्स प्रमोशन पॉलिसी और एक्ज़िक्यूटिव्स प्रमोशन पॉलिसी (ईपीपी) के बीच भेदभाव को दूर किया जाना चाहिए। जहां नॉन एक्ज़िक्यूटिव्स को केवल 8 वर्ष पूरे होने के बाद ही वेतनमान का अपग्रेडेशन मिलता है, वहीं एक्ज़िक्यूटिव्स को हर 5 साल पूरे होने पर वेतनमान का अपग्रेडेशन मिलता है। BSNLEU ने दृढ़ता से मांग की कि, इस भेदभाव को दूर किया जाना चाहिए। निदेशक (मानव संसाधन) ने BSNLEU के विचारों को स्वीकार किया और आदेश दिया कि, इस मुद्दे को निपटाने के लिए एक समिति बनाई जाएगी। नेशनल काउंसिल की बैठक को आयोजित हुए पहले से ही 3 महीने हो चुके हैं। हमारी जानकारी में, अभी तक समिति का गठन नहीं किया गया है। इसलिए, BSNLEU ने आज निदेशक (मानव संसाधन) को पत्र लिखकर एनईपीपी और ईपीपी के बीच भेदभाव को दूर करने के लिए समिति के शीघ्र गठन की मांग की है।