ट्रांसपोर्ट अलवंस में संशोधन पर तत्काल विचार करें- BSNLEU ने निदेशक (मानव संसाधन) को लिखा पत्र.
अधिकांश नॉन एक्ज़ीक्यूटिव कर्मचारी शहरों और कस्बों के बाहरी इलाकों में रहते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि आजकल मकान का किराया बहुत ज्यादा है। यहां तक कि जिन नॉन एक्ज़ीक्यूटिव कर्मचारियों के पास खुद के मकान हैं, वे भी बाहरी इलाकों में ही हैं। नतीजतन, नॉन एक्ज़ीक्यूटिव कर्मचारियों को हर महीने अपने दोपहिया वाहनों में ईंधन भरने के लिए मोटी रकम खर्च करनी पड़ रही है। यहां तक कि सार्वजनिक परिवहन जैसे बस, ट्रेन और मेट्रो का उपयोग करके कार्यालय आने वाले कर्मचारियों को भी हर महीने काफी रकम खर्च करनी पड़ रही है। इन परिस्थितियों में ट्रांसपोर्ट अलवंस में संशोधन बहुत जरूरी हो गया है। इसलिए, BSNLEU ने निदेशक (मानव संसाधन) को पत्र लिखकर ट्रांसपोर्ट अलवंस में संशोधन पर तत्काल विचार करने की मांग की है। पत्र में, BSNLEU ने बताया है कि ट्रांसपोर्ट अलवंस को वेतन संशोधन से स्वतंत्र रूप से लागू किया जा सकता है।
वेईज नेगोशियेटिंग कमिटी की बैठक 19.12.2024 को होगी।
जैसा कि पहले ही सूचित किया जा चुका है की वेईज नेगोशियेटिंग कमिटी अगली बैठक 19.12.2024 को होगी। प्रबंधन ने इस बैठक के आयोजन के लिए आज अधिसूचना जारी कर दी है।
श्री सौरभ त्यागी, प्रिंसिपल जनरल मैनेजर (भर्ती एवं प्रशिक्षण) वेतन वेईज नेगोशियेटिंग कमिटी के नए अध्यक्ष है।
जैसा कि सभी साथी जानते हैं BSNLEU ने निदेशक (मानव संसाधन) से वेईज नेगोशियेटिंग कमिटी के लिए नए अध्यक्ष की नियुक्ति करने का आग्रह किया है, क्योंकि श्री आर.के. गोयल अपनी बीमारी के कारण छुट्टी पर चले गए हैं। प्रबंधन ने हमारी मांग स्वीकार कर ली है और श्री सौरभ त्यागी, प्रिंसिपल जनरल मैनेजर (भर्ती एवं प्रशिक्षण) को नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। श्री गजेंद्र कुमार, सीनियर जीएम एवं सीएलओ (एससीटी) को श्री आर.के. गोयल के स्थान पर प्रबंधन पक्ष के सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
As has already been informed, the next meeting of the Wage Negotiating Committee will be held on 19.12.2024. Management has issued notification today for holding this meeting.
View notificationAs all comrades are aware, BSNLEU has been urging upon the Director (HR) to appoint a new Chairman to the Wage Negotiating Committee, since Shri R.K. Goyal, has gone on leave due to his illness. Management has accepted our demand and Shri Saurabh Tyagi, PGM(Rectt. & Trng.), has been appointed as the new Chairman. Shri Gajendra Kumar, Sr.GM & CLO (SCT), is included as a member of the Management Side, in the place of Shri R.K. Goyal.
bsnleuchq@gmail.com 