The updated list of amounts received by CHQ, towards donation for Agricultural Workers Union, is given below. The circles which have not yet completed the collection of the donation are requested to immediately complete the same.
View listCom. Ashwini Kumar, Organising Secretary, (CHQ), addressed a well attended meeting at Moradabad on to 26-06-2023. Com. Bal Karan Yadav, District President, presided over the meeting. Com. A. K. Verma, District Secretary, welcomed everyone and delivered the introductory speech. Com. Ashwini Kumar, Organising Secretary, CHQ addressed the meeting and explained in detail about the decisions taken in the Bhopal CEC meeting, the issues being taken up by the CHQ of BSNLEU and also about the agitational programmes being organised by the Joint Forum to settle the issues of Wage Revision, BSNL’s 4G & 5G and New Promotion Policy.
Views of the meetingबीएसएनएल वर्किंग वुमन कोऑर्डिनेशन कमिटी केरल सर्कल ने त्रिशूर में अपनी बैठक आयोजित की।
बीएसएनएल वर्किंग वुमन कोऑर्डिनेशन कमेटी, केरल सर्कल ने 27-06-2023 को त्रिशूर पी एंड टी सोसाइटी हॉल में बैठक आयोजित की। बैठक में 24 साथियों ने भाग लिया। बैठक का उद्घाटन बीएसएनएलडब्ल्यूडब्ल्यूसीसी के अखिल भारतीय संयोजक साथी के.एन. ज्योति लक्ष्मी ने किया । साथी के. श्यामला, उपाध्यक्ष, बीएसएनएलडब्ल्यूडब्ल्यूसीसी केरल सर्कल ने अध्यक्षता की । साथी बीना जॉन, सर्कल संयोजक ने सभी का स्वागत किया और गतिविधि रिपोर्ट प्रस्तुत की। BSNLEU के सर्कल सचिव साथी एम. विजयकुमार, सर्कल अध्यक्ष साथी पी. मनोहरन, सर्कल उपाध्यक्ष साथी के. रेखा और त्रिशूर जिला सचिव साथी के.आर. कृष्णदास ने सभा का अभिनन्दन किया। सभी सदस्यों ने चर्चा में सक्रिय रूप से भाग लिया। बैठक में वैश्विक एवं राष्ट्रीय स्तर की स्थितियाँ, बीएसएनएल के सामने आ रहे संकट, वेतन पुनरीक्षण सहित कर्मचारियों के अधिकारों के लिए आंदोलन, सेवा संबंधी मुद्दे, बीएसएनएल में महिला कर्मचारियों की एकता को मजबूत करना आदि मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि बीएसएनएलडब्ल्यूडब्ल्यूसीसी, केरल सर्कल को तीन महीने में एक बार बैठक करनी चाहिए और विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर ऑनलाइन बैठकें बुलानी चाहिए। साथी ए. एस. राजन, सर्कल संगठन सचिव के धन्यवाद प्रस्ताव के साथ बैठक संपन्न हुई।
BSNL Working Women’s Coordination Committee, Kerala circle, held it’s meeting on 27.06.2023, at Thrissur P&T Society Hall. 24 comrades attended the meeting. The meeting was inaugurated by BSNLWWCC All India Convenor, Com. K.N. Jyothi Lakshmi. Circle Vice President, Com.K.Shyamala, presided. BSNLWWCC Kerala circle convenor, Com. Beena John welcomed everyone and presented the activity report. Circle Secretary of BSNLEU, Com. M. Vijayakumar, Circle President Com. P. Manoharan, Circle Vice President Com.K. Rekha and Thrissur District Secretary Com.K.R.Krishnadas greeted the meeting. All the members actively participated in the discussions. Global and National level situations, the crisis being faced by BSNL, agitations for the rights of employees including pay revision, service issues, strengthening the unity of women employees in BSNL,etc., were discussed. The meeting decided that the BSNLWWCC, Kerala circle should meet once in three months and convene online meetings on various social issues. The meeting got concluded with vote of thanks from Com.A. S. Rajan, Circle Organising Secretary.
मानव संसाधन के पुनर्गठन की समीक्षा - सर्कल सचिवों द्वारा की जाने वाली कार्यवाही।
BSNLEU लगातार मांग कर रहा है कि बीएसएनएल प्रबंधन द्वारा लागू किए गए मानव संसाधन के पुनर्गठन की समीक्षा की जानी चाहिए। यह एक निर्विवाद तथ्य है कि मानव संसाधन के पुनर्गठन ने हजारों पदों को समाप्त कर दिया है, जिससे कर्मचारियों की कमी पैदा होने के अलावा, नोन एक्ज़िक्यूटिव्स के पदोन्नति के रास्ते पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। यह मुद्दा 10.05.2023 को निदेशक (मानव संसाधन) के साथ आयोजित औपचारिक बैठक में उठाया गया था। इसके बाद भी BSNLEU लगातार इस मुद्दे को उठा रहा है। आज, साथी पी. अभिमन्यु, महासचिव ने इस मुद्दे पर प्रबंधन द्वारा की जा रही कार्रवाई के बारे में सुश्री अनीता जौहरी, प्रिंसिपल जनरल मैनेजर (एसआर) से पूछताछ की। प्रिंसिपल जनरल मैनेजर (एसआर) ने जवाब दिया कि, पहले सर्कलों के विचार एकत्र किए जाएंगे, जिसके आधार पर कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा कार्रवाई की जाएगी। इसलिए, सभी सर्कल सचिवों से अनुरोध है कि वे तुरंत फील्ड स्तर की आवश्यकताओं के संबंध में डेटा एकत्र करें और उस पर एक नोट तैयार करें। नोट पर चीफ जनरल मैनेजर के साथ चर्चा की जा सकती है। चीफ जनरल मैनेजर को सौंपे गए नोट की एक प्रति सीएचक्यू को अवश्य भेजी जाए।
bsnleuchq@gmail.com 