25 - Jun - 2023

साथी पी. राजू, सर्कल सचिव, BSNLEU, तमिलनाडु सर्कल, आज सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

संगठन के साथ-साथ दूरसंचार विभाग और बीएसएनएल में अनुकरणीय सेवा प्रदान करने के बाद साथी पी. राजू, सर्कल सचिव, तमिलनाडु सर्कल आज सेवानिवृत्ति पर सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उन्होंने 1981 में एक केज्युअल लेबर के रूप में दूरसंचार विभाग में प्रवेश किया। 1992 में उन्हें रेग्युलर मजदूर के रूप में नियमित किया गया। इसके बाद, उन्हें 1997 में टेलीकॉम मैकेनिक के रूप में पदोन्नत किया गया और 2012 में वो जूनियर इंजीनियर बने । कई वर्षों तक जिला सचिव, नागरकोइल के रूप में काम करने के बाद साथी पी. राजू को BSNLEU, तमिलनाडु सर्कल के सर्किल सचिव के रूप में चुना गया था। श्रमिक वर्ग की विचारधारा के प्रति गहराई से प्रतिबद्ध साथी पी. राजू ने ट्रेड यूनियन आंदोलन के लिए एक प्रशंसनीय सेवा प्रदान की है। हम मानते हैं कि साथी पी. राजू का श्रमिक वर्ग के प्रति योगदान आने वाले वर्षों में भी जारी रहेगा। सीएचक्यू साथी पी. राजू को बधाई देता है और उनके सुखी और स्वस्थ सेवानिवृत्त जीवन की कामना करता है । 

25 - Jun - 2023

After rendering an exemplary service in the Union, as well as in DoT and BSNL, Com.P. Raju, Circle Secretary, Tamil Nadu circle is retiring on superannuation today. He entered the erstwhile Department of Telecom as a casual labour in 1981. In 1992, he was regularised as an RM. Subsequently, he got promoted as TM in 1997 and became a JE in 2012. After working as the District Secretary, Nagercoil, for several years, Com.P. Raju was elected as the Circle Secretary of BSNLEU, Tamil Nadu circle. Deeply committed to the ideology of the working class, Com.P. Raju has rendered a praiseworthy service to the trade union movement. We believe that the contribution of Com.P. Raju to the working class movement will continue in the years to come also. CHQ heartily congratulates Com.P. Raju and wishes him a happy and healthy retired life.

25 - Jun - 2023

कॉर्पोरेट कार्यालय ने अवकाश वेतन नकदीकरण-Leave Salary Encashment सीमा बढ़ाने के आदेश का समर्थन किया।

24.05.2023 को केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने अवकाश वेतन नकदीकरण-Leave Salary Encashment सीमा को 3,00,000/- रुपये से बढ़ाकर 25,00,000/- रुपये कर दिया है। बीएसएनएल कॉर्पोरेट कार्यालय ने कल जारी पत्र के माध्यम से अवकाश वेतन नकदीकरण सीमा बढ़ाने के इस आदेश का समर्थन किया है।

25 - Jun - 2023

On 24.05.2023, the Central Board of Direct Taxes has enhanced the Leave Salary encashment limit from Rs.3,00,000/- to Rs.25,00,000/-. The BSNL Corporate Office, vide letter issued yesterday, has endorsed this order for enhancing Leave Salary encashment limit.

View letter

25 - Jun - 2023

BSNLEU का सीएचक्यू दान प्राप्त करने के उद्देश्य से क्यूआर कोड-QR Code प्राप्त करता है।

हाल ही में भोपाल में आयोजित BSNLEU की केंद्रीय कार्यकारी समिति की बैठक में सीएचक्यू को एक गूगल पे खाता शुरू करने का सुझाव दिया गया था, जिसका उद्देश्य व्यक्तिगत कर्मचारियों और सर्कल और जिला यूनियनों से भी दान प्राप्त करना था। इस मुद्दे पर बैंक के साथ चर्चा की गई है, जिसने दान प्राप्त करने के उद्देश्य से सीएचक्यू को क्यूआर कोड-QR Code आवंटित करने का सुझाव दिया है। यह स्वीकार कर लिया गया है। यह क्यूआर कोड-QR Code सर्किल सचिवों को भेजा गया  है। उन्हें यह क्यूआर कोड सभी जिला सचिवों को भेजने का अनुरोध  है।