03 - Oct - 2023

Hindi translation of "Review of the LICE results."

एलआईसीई परिणामों की समीक्षा।

जेटीओ एलआईसीई, जेई एलआईसीई और टीटी एलआईसीई 27.08.2023 को आयोजित किए गए थे। कुछ अभ्यर्थियों ने पाठ्यक्रम से बाहर के प्रश्नों, गलत उत्तरों आदि के संबंध में शिकायतें की हैं। साथी पी. अभिमन्यु, महासचिव ने आज सुश्री समिता लूथरा, जनरल मैनेजर (Rectt.) से बात की और उन शिकायतों पर विचार करने के बारे में पूछताछ की। जनरल मैनेजर (Rectt.) ने जवाब दिया कि शिकायतों की जांच के लिए जो समिति गठित की गई है वह काम हो रहा है और समीक्षा जल्द ही पूरी हो जाएगी।