20 - Feb - 2025

Hindi translation of "Remove the discrimination in allowing 2nd Saturday as a closed holiday- BSNLEU writes letter to the Director (HR)."

द्वितीय शनिवार को अवकाश घोषित करने में भेदभाव दूर करें - BSNLEU ने निदेशक (मानव संसाधन) को लिखा पत्र। 

बीएसएनएल प्रबंधन एक्ज़िक्यूटिव्स और नॉन एक्ज़िक्यूटिव्स को द्वितीय शनिवार को अवकाश घोषित करने के मामले में भेदभावपूर्ण नीति अपना रहा है। कर्मचारियों के एक वर्ग को द्वितीय शनिवार को अवकाश घोषित किया जा रहा है, जबकि दूसरे वर्ग को इससे वंचित रखा जा रहा है। हाल ही में, कॉर्पोरेट कार्यालय की एस्टेब्लिशमेंट शाखा ने एक पत्र जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि, टीआरए, वाणिज्यिक, प्रशासन सहित पीजीएम, जीएम, टीडीएम और टीडीई के कार्यालयों और सर्किल कार्यालयों के लिए द्वितीय शनिवार को अवकाश घोषित किया जा सकता है। हालांकि, फील्ड स्तर पर परिचालन संबंधी कर्तव्यों का निर्वहन करने वाले नॉन एक्ज़िक्यूटिव्स को यह द्वितीय शनिवार अवकाश घोषित नहीं किया जा रहा है। यह भेदभाव स्वीकार्य नहीं है। BSNLEU ने आज निदेशक (मानव संसाधन) को एक पत्र लिखकर मांग की है कि फील्ड स्तर पर परिचालन संबंधी कर्तव्यों का निर्वहन करने वाले नॉन एक्ज़िक्यूटिव्स को भी द्वितीय शनिवार को अवकाश घोषित किया जाना चाहिए। यदि उन्हें द्वितीय शनिवार की छुट्टी नहीं दी जा सकती है, तो उन्हें द्वितीय शनिवार के बदले में प्रतिपूरक-कॉम्पेंसेटरी अवकाश प्रदान किया जाना चाहिए।