13 - Feb - 2025

Hindi translation of "NEPP promotion to the Non-Executives on completion of every 5 years – General Secretary, BSNLEU, discusses with the Director (HR)."

प्रत्येक 5 वर्ष पूर्ण होने पर नॉन एक्ज़िक्यूटिव्स को एनईपीपी पदोन्नति – महासचिव, BSNLEU ने निदेशक (मानव संसाधन) से चर्चा की।

13.01.2025 को आयोजित पिछली नेशनल काउंसिल की बैठक में, BSNLEU ने मांग उठाई थी कि नॉन एक्ज़िक्यूटिव्स को भी प्रत्येक 5 वर्ष पूर्ण होने पर एक्ज़िक्यूटिव्स  के समान एनईपीपी पदोन्नति दी जानी चाहिए। उस नेशनल काउंसिल की बैठक में, निदेशक (मानव संसाधन) ने आश्वासन दिया था कि, इस मुद्दे पर विचार करने और इसे निपटाने के लिए एक समिति का गठन किया जाएगा। साथी पी.अभिमन्यु, महासचिव ने आज निदेशक (मानव संसाधन) डॉ. कल्याण सागर निप्पानी से मुलाकात की और अनुरोध किया कि प्रत्येक 5 वर्ष पूर्ण होने पर नॉन एक्ज़िक्यूटिव्स  को एनईपीपी पदोन्नति पर विचार करने के लिए समिति का गठन शीघ्र किया जाना चाहिए। निदेशक (मानव संसाधन) ने आश्वासन दिया कि प्रत्येक 5 वर्ष पूर्ण होने पर  नॉन एक्ज़िक्यूटिव्स  को एनईपीपी पदोन्नति प्रदान करने की BSNLEU की मांग पर विचार करने के लिए जल्द ही समिति का गठन किया जाएगा।