01 - Jul - 2024

Hindi translation of "Magnificent win for India in T20 World Cup."

टी20 विश्व कप में भारत की शानदार जीत।

साल 2007 में भारत ने आखिरी बार टी20 विश्व कप जीता था। 17 साल बाद भारतीय टीम ने पिछले शनिवार को वेस्टइंडीज के बारबाडोस में शानदार प्रदर्शन किया और टी20 विश्व कप अपने नाम कर लिया। भारतीय खिलाड़ियों का कुल मिलाकर प्रदर्शन काबिले तारीफ है। खास तौर पर विराट कोहली के 56 गेंदों में 76 रन, अक्षर पटेल के 37 गेंदों में 47 रन, आखिरी ओवर में सूर्यकुमार यादव का शानदार कैच और बेशक हार्दिक पांड्या की आखिरी ओवर में शानदार गेंदबाजी ने टीम इंडिया की जीत सुनिश्चित कर दी। BSNLEU इस शानदार जीत के लिए सभी भारतीय खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई देता है।