16 - Nov - 2023

Hindi translation of "Improper transfer of the District Secretary, BSNLEU, Ghazipur"

जिला सचिव, BSNLEU, गाज़ीपुर का अनुचित स्थानांतरण रद्द करने की सीएमडी बीएसएनएल से मांग महासचिव, BSNLEU ने की ।

BSNLEU का सीएचक्यू, BSNLEU, गाज़ीपुर के जिला सचिव, साथी राकेश कुमार मौर्य के वाराणसी बीए से कानपुर बीए में स्थानांतरण का विरोध कर रहा है। यह स्थानांतरण स्थानांतरण से छूट पर कॉर्पोरेट कार्यालय के आदेशों का उल्लंघन करते हुए और नोन एक्ज़ीक्यूटिव्स के स्थानांतरण दायित्व पर नियमों के उल्लंघन में भी आदेश दिया गया है। साथी राकेश कुमार मौर्य ने जब से ग़ाज़ीपुर में हो रहे भ्रष्टाचार के संबंध में सीवीसी को लिखित शिकायत की है तब से उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। इस मामले पर 02.11.2023 को निदेशक (मानव संसाधन) के साथ पहले ही चर्चा हो चुकी है। महासचिव ने कल 15-11-2023 को सीएमडी बीएसएनएल के साथ इस मुद्दे को उठाया। बीएसएनएल के सीएमडी ने मामले पर गौर करने का आश्वासन दिया।