Hindi translation of "Immediate payment of two instalments of DA to casual labourers and TSMs – BSNLEU writes letter to the PGM (Estt.), BSNL CO."
केज़्युअल लेबर्स और टीएसएम को डीए की दो किस्तों का तत्काल भुगतान - BSNLEU ने बीएसएनएल कॉर्पोरेट ऑफिस के प्रिंसिपल जनरल मैनेजर (एस्ट) को लिखा पत्र।
बीएसएनएल में कार्यरत केज़्युअल लेबर्स और टीएसएम को डीए की एक और किस्त 01-7-2024 से देय हो गई है। BSNLEU ने आज बीएसएनएल कॉरपोरेट ऑफिस के प्रिंसिपल जनरल मैनेजर (एस्ट) को पत्र लिखकर डीए में हुई इस बढ़ोतरी का 01.07.2024 से शीघ्र भुगतान करने की मांग की है। इससे पहले डीए की एक किस्त 01.01.2024 से देय हो चुकी है। इस डीए का भी अभी तक भुगतान नहीं किया गया है। BSNLEU ने अपने पत्र में मांग की है कि 01.01.2024 और 01.07.2024 से इन दोनों डीए का तत्काल भुगतान किया जाए।
bsnleuchq@gmail.com 