05 - Nov - 2024

Hindi translation of "Holding of Wage Negotiating Committee meeting delayed"

वेईज नेगोशियेटिंग कमिटी की बैठक में देरी।

जैसा कि सभी साथियों को पता है, BSNLEU का सीएचक्यू जल्द से जल्द वेईज रिवीज़न समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए गंभीर प्रयास कर रहा है। सभी जानते हैं कि नॉन एक्ज़ीक्यूटिव्स के नए वेतनमानों को लेकर वेईज नेगोशियेटिंग कमिटी में गतिरोध बना हुआ है। BSNLEU इस बात पर जोर दे रहा है कि 27.07.2018 को आयोजित बैठक में पहले से तय नए वेतनमान को लागू किया जाना चाहिए। हालांकि,  वेईज नेगोशियेटिंग कमिटी में प्रबंधन पक्ष छोटे वेतनमान को लागू करना चाहता है। इस गतिरोध को तोड़ने के लिए BSNLEU ने सीएमडी बीएसएनएल के साथ 05.09.2024 और निदेशक (मानव संसाधन) के साथ 06.09.2024 को चर्चा की है। फिर से, BSNLEU ने इस मुद्दे पर सीएमडी बीएसएनएल और निदेशक (मानव संसाधन) के साथ 28.10.2024 को आयोजित बैठक में विस्तार से चर्चा की है। इन परिस्थितियों में वेइज नेगोशियेटिंग कमिटी की पिछली बैठक साथी शेषाद्रि, उप महासचिव, एनएफटीई और वेईज नेगोशियेटिंग कमिटी के सदस्य की आकस्मिक मृत्यु के कारण नहीं हो सकी थी। इसके बाद BSNLEU ने नवंबर के पहले सप्ताह में अगली बैठक आयोजित करने के लिए गंभीर प्रयास किए। बैठक आयोजित करने की तारीख पर BSNLEU द्वारा प्रिंसिपल जनरल मैनेजर (एसआर) के साथ बार-बार चर्चा की गई श्री सौरभ त्यागी, चीफ जनरल मैनेजर, जेएंडके सर्कल, वेईज नेगोशियेटिंग कमिटी के एक अन्य सदस्य हैं, उनके पिता का 04.11.2024 को निधन हो गया है और श्री सौरभ त्यागी छुट्टी पर चले गए हैं। उपर्युक्त घटनाक्रमों के कारण वेईज नेगोशियेटिंग कमिटी की बैठक आयोजित करने में देरी हुई है। BSNLEU वेईज नेगोशियेटिंग कमिटी की अगली बैठक जल्द से जल्द आयोजित करने का पूरा प्रयास करेगा।