Hindi translation of "Digital copy of life certificate is a sufficient for revalidating BSNL MRS card - Corporate Office issued letter."
बीएसएनएल एमआरएस कार्ड के रिवेलीडेशन के लिए लाइफ सर्टिफ़िकेट की डिजिटल कॉपी पर्याप्त - कॉर्पोरेट कार्यालय ने जारी किया पत्र।
अभी तक सेवानिवृत्त कर्मचारियों को हर साल अपने बीएसएनएल एमआरएस कार्ड को रिवेलीडेशन कराना होता था। इस कार्ड का रिवेलीडेशन संबंधित बी.ए. में किया जाता था, जिसके लिए सेवानिवृत्त व्यक्ति को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना होता था। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अपने बीएसएनएल एमआरएस कार्ड को रिवेलीडेशन कराने में आ रही कठिनाइयों को देखते हुए कॉर्पोरेट कार्यालय ने अब यह निर्णय लिया है कि जीवन प्रमाण पोर्टल के माध्यम से प्राप्त लाइफ सर्टिफ़िकेट की डिजिटल प्रति प्रस्तुत करके बीएसएनएल एमआरएस कार्ड को रिवेलिडेट कराया जा सकता है। कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा उठाया गया यह एक अच्छा कदम है, जिससे सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अपने बीएसएनएल एमआरएस कार्ड को रिवेलिडेट कराने में आ रही कठिनाइयों से मुक्ति मिलेगी। हमारे सभी साथियों के संदर्भ के लिए बीएसएनएल कॉर्पोरेट ऑफिस के पत्र की प्रति संलग्न है।
bsnleuchq@gmail.com 