Hindi translation of "Com.G. Sambasiva Rao, Circle Secretary, BSNLEU, Telangana circle, is retiring on superannuation today."
BSNLEU, तेलंगाना सर्कल के सर्कल सचिव साथी जी. संबाशिव राव आज सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
BSNLEU तेलंगाना सर्कल के सर्कल सचिव साथी जी. संबाशिव राव आज सेवानिवृत्त हो रहें है । BSNLEU का सीएचक्यू उन्हें क्रांतिकारी शुभकामनाएं देता है। साथी जी. संबाशिव राव ने 24.01.1983 को करीमनगर जिले में टीओए (जी) के रूप में दूरसंचार विभाग में प्रवेश किया। पहले दिन से ही साथी संबाशिव राव ने खुद को ट्रेड यूनियन गतिविधियों में शामिल कर लिया और 1993 में एआईटीईयू क्लास-III, जीएमटीडी, खम्मम के शाखा सचिव के रूप में चुने गए। तब से, उन्होंने एआईटीईयू क्लास-III और एआईटीईयू क्लास-III (नंबूदिरी) में विभिन्न पदों पर काम किया है। 2001 में उन्हें BSNLEU, खम्मम के जिला सचिव के रूप में चुना गया था। अगस्त, 2021 में साथी जी. संबाशिव राव को BSNLEU, तेलंगाना सर्कल के सर्कल सचिव के रूप में चुना गया। BSNLEU के सर्कल सचिव के रूप में साथी जी. संबाशिव राव ने यूनियन को अपनी सर्वोत्तम सेवाएं प्रदान की हैं। सीएचक्यू साथी जी. संबाशिव राव के लंबे और स्वस्थ सेवानिवृत्त जीवन की कामना करता है।
bsnleuchq@gmail.com 