07 - Jan - 2025

Hindi translation of "BSNL is losing sizeable mobile customers due to poor network - reports the New Indian Express."

खराब नेटवर्क के कारण बीएसएनएल को बड़ी संख्या में मोबाइल ग्राहक खोने पड़ रहे हैं - न्यू इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट।

न्यू इंडियन एक्सप्रेस ने बताया है कि टीआरएआई की रिपोर्ट के अनुसार, नवंबर 2024 में बीएसएनएल को 8.7 लाख ग्राहक खोने पड़े है। अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, जुलाई 2024 में निजी टेलीकॉम कंपनियों द्वारा अपने टैरिफ में 25% तक की बढ़ोतरी के बाद से बीएसएनएल को यह सबसे बड़ा नुकसान है। निजी कंपनियों द्वारा टैरिफ बढ़ाने से पहले बीएसएनएल को हर महीने भारी मात्रा में ग्राहक खोने पड़ रहे थे। लेकिन टैरिफ बढ़ाने के बाद बीएसएनएल को ग्राहक मिलने लगे। अगस्त 2024 में बीएसएनएल के पास 21 लाख नए ग्राहक आए, सितंबर में 11 लाख ग्राहक और अक्टूबर 2024 में 7 लाख ग्राहक जुड़े। लेकिन इसके बाद बीएसएनएल के नेटवर्क से असंतुष्टि के कारण बीएसएनएल को भारी मात्रा में ग्राहक खोने पड़ रहे हैं। टीआरएआई की रिपोर्ट के अनुसार, अक्टूबर 2024 में एयरटेल को 19 लाख ग्राहक मिले हैं, लेकिन जियो को 37 लाख ग्राहक खोने पड़े हैं।

( स्रोत: द न्यू इंडियन एक्सप्रेस - दिनांक 04 जनवरी, 2025 ).