Management plays dirty game - BSNLEU boycotts the National Council meeting..
All the 8 Staff Side members of BSNLEU have boycotted today’s National Council meeting, protesting against the “dirty game” being played by the BSNL Management in the matter of nominating Staff Side members. From the beginning of the formation of the National Council, non-members were permitted to be nominated to the Staff Side, by the Recognised Union. However, in between, the Management took a stand that the Recognised Unions can nominate only their paid members to the Staff Side of the National Council.
When BSNLEU nominated Com.Suresh Kumar, GS, BSNL MS, to the National Council, the Management rejected that nomination, stating that Com.Suresh Kumar was not a paid member of BSNLEU. However, a few days back, NFTE nominated a non-member to the National Council and this has been accepted by the Management. Com.P.Abhimanyu, General Secretary, spoke to the Sr.GM(SR) and demanded that, BSNLEU should also be allowed to nominate non-members to the National Council. However, it was not accepted. The Management is telling blatant lies to justify it’s stand. As a result of this, BSNLEU has boycotted today’s National Council meeting.
BSNLEU wishes to make it’s stand very clear. BSNLEU does not oppose the nomination of any individual to the National Council. BSNLEU only demands that, it should also be permitted to nominate non-members to the National Council.
मैनेजमेंट का गंदा खेल - BSNLEU ने नेशनल कौंसिल मीटिंग का बहिष्कार किया..
BSNLEU के सभी 8 स्टाफ साइड मेंबर्स ने, स्टाफ साइड मेंबर्स के नामांकन के संबंध में मैनेजमेंट द्वारा खेले जा रहे "गंदे खेल" का विरोध करते हुए, आज की नेशनल कौंसिल मीटिंग का बहिष्कार किया। नेशनल कौंसिल के गठन के समय से ही मान्यता प्राप्त यूनियन को, नॉन मेंबर्स को स्टाफ साइड हेतु नॉमिनेट करने की अनुमति प्राप्त थी। किन्तु, इसी बीच, मैनेजमेंट ने तय किया कि, मान्यता प्राप्त यूनियन, नेशनल कौंसिल में स्टाफ साइड के लिए केवल अपने पेड मेंबर्स को ही नॉमिनेट कर सकती है।
जब BSNLEU ने कॉम सुरेश कुमार ,GS, BSNL MS, को नेशनल कौंसिल हेतु नॉमिनेट किया, तब मैनेजमेंट ने उनके नामांकन को यह कहते हुए निरस्त कर दिया कि कॉम सुरेश कुमार BSNLEU के पेड मेंबर नही है। बहरहाल, अभी कुछ दिनों पूर्व, NFTE ने नेशनल कौंसिल हेतु नॉन मेंबर को नॉमिनेट किया और मैनेजमेंट द्वारा इसे स्वीकार कर लिया गया है। कॉम पी अभिमन्यु, महासचिव ने Sr.GM(SR) से बात कर मांग की, कि BSNLEU को भी नेशनल कौंसिल में नॉन मेंबर को नॉमिनेट करने की अनुमति दी जाए। किन्तु, इसे मान्य नही किया गया। मैनेजमेंट द्वारा अपने दृष्टिकोण (stand) के औचित्य को साबित करने के लिए सफेद झूठ बोला जा रहा है। परिणामस्वरूप, BSNLEU ने आज की नेशनल कौंसिल मीटिंग का बहिष्कार कर दिया है।
BSNLEU अपना स्पष्ट मत प्रस्तुत करना चाहेगी। BSNLEU, नेशनल कौंसिल में किसी भी व्यक्ति के नॉमिनेशन के विरोध में नही है। BSNLEU केवल यह मांग करती है कि उसे भी नेशनल कौंसिल में नॉन मेंबर को नॉमिनेट करने की अनुमति दी जानी चाहिए।
bsnleuchq@gmail.com 