20 - Jul - 2023

Hindi translation "Relax ban imposed on Compassionate Ground Appointments – consider appointment to the dependents of 234 Covid victims and also to the dependents of employees died / will die in accidents while performing duty – BSNLEU writes to the CMD BSNL and to the Board of Directors."

अनुकंपा आधार पर नियुक्तियों(सीजीए) पर लगाए गए प्रतिबंध में ढील दें। - 234 कोविड पीड़ितों के आश्रितों और ड्यूटी के दौरान दुर्घटनाओं में मृत/मृत्यु होनेवाले कर्मचारियों के आश्रितों को भी नियुक्ति पर विचार करें - BSNLEU ने सीएमडी बीएसएनएल और निदेशक मंडल को पत्र लिखा है। 

09.04.2019 को बीएसएनएल प्रबंधन ने अनुकंपा आधार नियुक्ति (सीजीए) को 3 साल के लिए स्थगित रखा है। इसके बाद प्रबंधन ने 07.03.2022 को अनुकंपा आधार पर नियुक्ति(सीजीए) पर अनिश्चितकालीन रोक लगा दी है।  अब तक, BSNLEU पहले ही 4 पत्र (10.04.2019, 21.12.2021, 21.04.2022 और 08.06.2022 को) लिखकर अनुकंपा आधारित नियुक्ति (सीजीए)  पर लगाए गए प्रतिबंध में ढील देने की मांग कर चुका है, ताकि कम से कम 234 कोविड-19 पीड़ितों के आश्रितों और उन कर्मचारियों के आश्रितों को भी रोजगार दिया जा सके जिनका अपने कर्तव्यों का पालन करते समय दुर्घटनाओं में मृत्यु हुआ हैं/मृत्यु होगा। हालाँकि, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि, बीएसएनएल प्रबंधन ने अनुकंपा आधारित नियुक्ति(सीजीए) पर प्रतिबंध में ढील देने की BSNLEU की मांग को भी स्वीकार नहीं किया। आज एक बार फिर BSNLEU ने सभी निदेशक मंडल को प्रतियों के साथ सीएमडी बीएसएनएल को संबोधित पत्र लिखकर अनुकंपा आधारित नियुक्ति (सीजीए) पर लगाए गए प्रतिबंध में ढील देने की मांग की है।