10 - May - 2022

Hindi translation of"BSNLEU writes to the CMD BSNL demanding a new Promotion Policy for the Non-Executives – General Secretary and Dy. General Secretary discussed the issue with the Director (HR) today."

BSNLEU ने नॉन एक्ज़िक्यूटिव्स के लिए एक नई पदोन्नति नीति-Promotion Policy की मांग करते हुए बीएसएनएल के सीएमडी को पत्र लिखा है :- महासचिव और उप महासचिव ने आज निदेशक (मानव संसाधन) के साथ इस मुद्दे पर चर्चा की ।

 

BSNLEU ने पहले ही नॉन एक्ज़िक्यूटिव्स के लिए एक नई पदोन्नति नीति की मांग की है । आज एक बार फिर BSNLEU ने बीएसएनएल के सीएमडी को पत्र लिखा है, जिसमें नॉन एक्ज़िक्यूटिव्स के लिए एक नई पदोन्नति नीति लागू करने की मांग की गई है। BSNLEU ने नॉन एक्ज़िक्यूटिव्स के लिए नई पदोन्नति नीति की मांग करने के लिए निम्नलिखित कारणों का हवाला दिया है।

 

  1. पहले से ही 14 साल हो चुका है जब एनईपीपी के लिए समझौते पर मान्यता प्राप्त संघ और प्रबंधन के बीच हस्ताक्षर किए गए थे। इसके बाद बहुत सारे बदलाव हुए हैं, जो एक नई पदोन्नति नीति की मांग करते हैं।
  2. एक्ज़िक्यूटिव्स की पदोन्नति नीति (ईपीपी) और नॉन एक्ज़िक्यूटिव्स की पदोन्नति नीति (एनईपीपी) के बीच बहुत सारी असमानताएं हैं। इन असमानताओं को समाप्त किया जाना चाहिए। 
  3. एनईपीपी के भीतर दूरसंचार विभाग से समाविष्ट कर्मचारियों और बीएसएनएल द्वारा सीधे भर्ती किए गए कर्मचारियों के बीच असमानताएं हैं । दूरसंचार विभाग से समाविष्ट कर्मचारियों को क्रमशः 4 वर्ष और 7 वर्ष पूरा होने पर पहली और दूसरी पदोन्नति मिलती है । लेकिन सीधे भर्ती किए गए कर्मचारियों को क्रमशः 8 और बाद में 8 साल पूरे होने पर ही पहली और दूसरी पदोन्नति मिलती है। 
  4. कई नॉन एक्ज़िक्यूटिव्स स्थगन से पीड़ित है । स्थगन की समस्या को हल करने के लिए एक नई पदोन्नति नीति लागू की जानी चाहिए   

 

साथी पी. अभिमन्यु, महासचिव और साथी जॉन वर्ग़िस, उप महासचिव ने आज निदेशक (HR) के साथ इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की और नॉन एक्ज़िक्यूटिव्स के लिए एक नई पदोन्नति नीति लागू करने की पुरजोर मांग की है ।