17 - Sep - 2020

Hindi translation of "Women in Kerala create history by forming 620 km long human wall."

620 km की मानव दीवार (Human Wall) बना कर केरल की महिलाओं ने इतिहास रचा.
महिलाओं के साथ भेदभाव के विरोध में 01.01.2019 को केरल की महिलाओं ने 620 km लंबी ऐतिहासिक मानव दीवार बनाई। यह मानव दीवार उत्तर में स्थित कासरगोड से दक्षिण में स्थित तिरुअनंतपुरम तक बनाई गई। महिलाओं के लिए समानता की मांग करते हुए बनाई गई इस दीवार की निर्मिति में कई संगठन सहभागी हुए। इस मानव दीवार हेतु, एक रिपोर्ट के अनुसार, 50 लाख महिलाएं शामिल हुईं। ऐसे समय में, जब कट्टरपंथी ताकतें केरल को तमोयुग (dark age) की ओर ले जाने हेतु प्रयासरत हैं, वहीं केरल की महिलाओं का यह आंदोलन निःसंदेह प्रशंसनीय है। बीएसएनएल एम्प्लॉईज यूनियन उन सभी महिलाओं को और उनके संगठन को सैल्यूट करती है जिन्होंने इस ऐतिहासिक आंदोलन में शिरकत की।