Hindi translation of "Wild rumours being spread about 2nd VRS - General Secretary speaks to the Director (HR)."
दूसरे वीआरएस के बारे में अफ़वाहें फैलाई जा रही है । महासचिव ने निदेशक (मानव संसाधन) से बात की हैं।
शरारती तत्वों द्वारा पिछले 2-3 दिनों से अफवाहें फैलाई जा रही हैं जिसमें कहा गया है कि बीएसएनएल में दूसरा वीआरएस लागू किया जा रहा है । वीआरएस पैकेज की मुख्य बातें जैसे आयु सीमा, एक्सग्रेसिया की मात्रा आदि भी परिचालित की जा रही हैं। महासचिव साथी पी. अभिमन्यु ने आज श्री अरविंद वडनेरकर से बात की और इस मामले की जानकारी ली । निदेशक (मानव संसाधन) ने दृढ़ता से बताया कि दूसरे वीआरएस पर खबर निराधार है । इसलिए सीएचक्यू हमारे साथियों से अनुरोध करता है कि वे इन अफवाहों पर विश्वास न करें और उन्हें न फैलाएं।
bsnleuchq@gmail.com 