Hindi translation of "Why National Council meeting is postponed - Reply to mischievous propaganda."
नेशनल कौंसिल की मीटिंग स्थगित क्यों की गई ? दुर्भावनापूर्ण प्रचार का जवाब.
07.10.2020 को ऑनलाईन होने वाली नेशनल कौंसिल की 39वीं मीटिंग BSNL मैनेजमेंट द्वारा निर्मित अनावश्यक समस्या की वजह से नही हो पाई। बहरहाल, कुछ व्यक्तियों द्वारा इसका भी BSNLEU पर हमला करने के लिए उपयोग किया जा रहा है। BSNLEU की छवि खराब करने के लिए व्हाट्सएप्प मैसेजेस भेजे जा रहे हैं। उनके द्वारा किए जाए रहे दुष्प्रचार और BSNLEU द्वारा उसका प्रत्युत्तर निम्नानुसार है।
(1) दुष्प्रचार:- नेशनल कौंसिल की मीटिंग केवल महासचिव, BSNLEU की वजह से नही हो पाई। फलस्वरूप कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं पर चर्चा नही हो सकी।
प्रत्युत्तर:- इस COVID-19 महामारी की स्थिति के दौरान अन्य कोई, नेशनल कौंसिल मीटिंग करने बाबद सोच भी नही सकता, यह केवल BSNLEU ही थी जिसने नेशनल कौंसिल मीटिंग ऑनलाइन किए जाने की मांग की। इस संबंध में पत्र क्रमांक BSNLEU/204(NC) dated 03.08.2020 द्वारा BSNLEU ने डायरेक्टर (HR) को लिखा। यह केवल BSNLEU के महासचिव ही थे, जो निरंतर रूप से डायरेक्टर (HR) और Sr.GM(SR) से चर्चारत रहे और उन्हें ऑनलाइन नेशनल कौंसिल मीटिंग कराने हेतु सहमत कराया। यह सारे प्रयास BSNLEU द्वारा कर्मचारियों के मुद्दों पर चर्चा करने हेतु ही किए गए। अतः, BSNLEU को आरोपित करने के प्रयासों को और कुछ नही, केवल हास्यास्पद और अवसरवादिता ही कहा जा सकता है।
(2) दुष्प्रचार:- कॉम पी अभिमन्यु, महासचिव, BSNLEU को एक विशेष एसोसिएशन के लीडर नेशनल कौंसिल मेंबर के रूप में स्वीकार्य नही है।
प्रत्युत्तर:- यह पूर्णतः दुर्भावनापूर्ण प्रचार है।BSNLEU द्वारा मैनेजमेंट को लिख कर दिया गया है कि वह नेशनल कौंसिल में किसी के भी नॉमिनेशन का विरोध नही कर रही है। BSNLEU की मांग केवल यह है कि जब NFTE को एक नॉन मेंबर को नेशनल कौंसिल में नॉमिनेशन का अधिकार दिया गया है, तो यह अधिकार BSNLEU को भी दिया जाना चाहिए। अन्यथा यह पक्षपात होगा, जिसे कदापि स्वीकार नहीं किया जा सकता है।
bsnleuchq@gmail.com 