Hindi translation of "Why government should ensure capital infusion for the financial revival of BSNL?"
BSNL के वित्तीय उन्नयन (रिवाइवल) के लिए सरकार द्वारा पूंजी लगाना सुनिश्चित करना जरूरी क्यों ?
BSNLEU मांग करती है कि सरकार पूंजी लगा कर BSNL का वित्तीय उन्नयन सुनिश्चित करे। मीडिया में इस बात पर बहस हो रही है कि कर दाताओं का पैसा सरकार BSNL और MTNL की मदद करने में क्यों जाया करें। यह एक सच्चाई है कि अपने अस्तित्व के 18.5 वर्षों में BSNL को वित्तीय सहयोग के रूप में कर दाताओं का एक नया पैसा भी प्राप्त नही हुआ है। किन्तु, इसके साथ ही, टाइम्स ऑफ इंडिया ने अपने 17 जुलाई 2019 के अंक में रिपोर्ट प्रस्तुत की है कि वर्ष 2018-19 और 2019-20 में सरकार ने पब्लिक सेक्टर बैंक्स में 2.69 लाख करोड़ की पूंजी डाली थी। यह पूंजी उन पब्लिक सेक्टर बैंक्स को सहयोग करने हेतु डाली गई थी जिन्होंने करोड़ों रुपयों का बैड लोन राइट ऑफ किया था। यहां ध्यान देने योग्य तथ्य यह है कि बैड लोन का बड़ा हिस्सा कॉर्पोरेट्स का था जो उनके द्वारा चुकाया नही गया था। कैपिटल इंफ्यूजन के माध्यम से सरकार द्वारा पब्लिक सेक्टर बैंक्स को मदद इसलिए दी गई थी कि वें पुनः बड़े कॉर्पोरेट्स को नए सिरे से लोन दे सके। अतः, जब सरकार पब्लिक सेक्टर बैंक्स में रु 2.69 लाख करोड़ की पूंजी डाल सकती है और वह भी 2 वर्षों की अवधि में, तो फिर BSNL के आर्थिक उन्नयन के लिए BSNL में पूंजी क्यों नही लगाई जा सकती है? हमारी मांग ज्यादा वाजिब इसलिए भी है कि केवल सरकार द्वारा उठाए गए एन्टी BSNL कदमों की वजह से ही BSNL की दुर्दशा हुई है।
bsnleuchq@gmail.com 