Hindi translation of "Why BSNLEU opposes VRS."
BSNLEU का VRS को विरोध क्यों ?
IIM अहमदाबाद ने BSNL के वित्तीय पुनरुत्थान के लिए VRS और रिटायरमेंट की उम्र पुनः 60 से 58 करने की सिफारिश की है। BSNLEU ने VRS का विरोध किया है और मैनेजमेंट को सूचित किया है कि VRS से BSNL के वित्तीय पुनरुत्थान हेतु अपेक्षित परिणाम नही मिलेंगे। बहरहाल, कुछ संगठन VRS का स्वागत कर रहे हैं। विशेष तौर पर, डायरेक्टली रिक्रूटेड कर्मचारी ऐसा मान रहे हैं कि VRS से BSNL वित्तीय रूप से सक्षम संगठन में परिवर्तित हो जाएगा। हमने टेली क्रूसेडर के अप्रैल 2019 के अंक में, हम VRS का विरोध क्यों कर रहे हैं , यह स्पष्ट करते हुए एक आलेख (article) लिखा है।
bsnleuchq@gmail.com 