Hindi translation of "Why BSNL has not started 4G service so far - Chennai High Court issues notice to the DoT."
अभी तक BSNL ने 4G सेवा शुरू क्यों नही की - चेन्नई हाइकोर्ट ने डॉट को नोटिस जारी किया...
चेन्नई हाइकोर्ट की मदुरै बेंच ने डॉट को नोटिस जारी कर पूछा है कि BSNL ने अपनी 4G सेवा क्यों शुरू नही की है। तमिलनाडु के विरुधु नगर के किसी वेंकटेश ने इस संबंध में याचिका दायर की थी। उन्होंने कहा है कि सभी निजी दूरसंचार कंपनियों ने 4G सेवा शुरू कर दी है किंतु BSNL को अभी शुरू करना है। याचिका कर्ता ने आरोप लगाया है कि BSNL द्वारा 4G सेवा शुरू करने में हो रहे विलंब की वजह से निजी कंपनियां लाभान्वित हो रही है। उन्होंने कोर्ट से प्रार्थना की है कि वह केंद्र सरकार और BSNL को 4G सेवा की शीघ्र शुरुआत हेतु आदेश जारी करें। याचिका कर्ता द्वारा की गई पहल की हम सराहना करते हैं।
bsnleuchq@gmail.com 