17 - Sep - 2020

Hindi Translation of "Why are they not going on VRS ?"

*वें VRS पर क्यों नही जा रहे हैं ?*

BSNL मैनेजमेंट के उच्च अधिकारी कर्मचारियों को समय पर वेतन देने में सक्षम नही है। वें कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स को भी विगत 10 माह से वेजेस  देने में सक्षम नही हैं। वें मई 2019 से GPF कॉन्ट्रिब्यूशन, बैंक लोन, EMI, सोसाइटी बकाया आदि की वसूली गई राशि भी संबंधित संस्थाओं को प्रेषित करने में सक्षम नही है। आज दिनांक तक वें पेंशन रूल्स में संशोधन करने में भी सक्षम नही हो पाए हैं, जिससे कि VRS ऑप्टीज को पेंशन कम्युटेशन का लाभ मिल सके। वें VRS ऑप्टीज को यह गारंटी भी नही दे पा रहे हैं कि VRS ऑप्टीज को पे रिवीजन का लाभ मिलेगा, यदि BSNL में इसका पूर्व दिनांक से कार्यान्वयन हो जाता है। इस प्रकार, BSNL के उच्च अधिकारी कुछ भी करने में सक्षम नही है, सिवा, सभी को यह कहने के कि सभी को VRS पर जाना चाहिए। लेकिन ये उच्च अधिकारी स्वयं VRS पर क्यों नही जा रहे हैं ? जी हां, ये BSNL के उच्च अधिकारी ही हैं जिन्हें तत्काल VRS ऑप्ट करना चाहिए।