17 - Sep - 2020

Hindi translation of "We have to understand why conspiracies are being hatched to deny 4G to BSNL?"

हमें समझना होगा कि BSNL को 4G से वंचित करने का षड्यंत्र क्यों रचा जा रहा है..

हमें यह समझना बेहद जरूरी है कि BSNL को 4G से वंचित करने के लिए षड्यंत्र क्यों रचे जा रहे हैं..  

TRAI द्वारा जारी आंकड़ों (data) के अनुसार मई, 2020 के महीने में एयरटेल और वोडाफोन आईडिया, प्रत्येक ने, लगभग 47 लाख मोबाइल ग्राहक खोए हैं। जबकि उसी माह में रिलायंस जियो के 36 लाख नए ग्राहक और BSNL के 2 लाख नए मोबाइल ग्राहक बने हैं। 

यह जानना महत्वपूर्ण है कि  एयरटेल और वोडाफोन आईडिया ने बड़ी संख्या में अपने ग्राहक खोए हैं और BSNL ने अपने ग्राहकों को खोया नही हैं, बल्कि, 2 लाख ग्राहक जोड़े हैं। BSNL द्वारा हासिल किए गए ग्राहकों की संख्या कम हो सकती है, किन्तु, हमें यह भी याद रखना चाहिए कि 4G टेक्नोलॉजी के बगैर भी BSNL अपने ग्राहक आधार में 2 लाख की वृद्धि करने में सफल रहा है।

कल्पना कीजिए कि, यदि 4G टेक्नोलॉजी BSNL को प्राप्त हो जाती है तो उसकी क्या पोजीशन होगी ? निश्चित ही, वह जिओ से कड़ा मुकाबला करेगा।  और बस यही वजह है कि BSNL को 4G टेक्नोलॉजी हासिल न हो यह सुनिश्चित करने के लिए षड्यंत्र रचे जा रहे हैं। यह BSNL की यूनियन्स और एसोसिएशन्स की जिम्मेदारी बन जाती है कि BSNL को 4G प्राप्ति हेतु लड़े। 

[ इनपुट्स 26-08-2020 के टाइम्स ऑफ इंडिया से]