Hindi translation of "Wage Revision issue discussed in the National Council meeting held on 07-08-2023."
07-08-2023 को आयोजित नेशनल काउंसिल की बैठक में वेतन पुनरीक्षण मुद्दे पर चर्चा हुई।
नोन एक्ज़िक्यूटिव्स के लिए वेइज नेगोशियेटिंग कमिटी का गठन 20.07.2018 को किया गया था। इस कमिटी में, 27.07.2018 को प्रबंधन और मान्यता प्राप्त यूनियनों द्वारा नोन एक्ज़िक्यूटिव कर्मचारियों के नए वेतनमान पर सर्वसम्मति से सहमति व्यक्त की गई। हालाँकि, इसके बाद, प्रबंधन पक्ष इन वेतनमानों के न्यूनतम और अधिकतम को कम करना चाहता था, ताकि पेंशन अंशदान के भुगतान पर होने वाले व्यय में कटौती की जा सके। अगर ऐसा किया गया तो भविष्य में भी स्थगन की समस्या बनी रहेगी। इसके अलावा, इससे एक्ज़ीक्यूटिव अधिकारियों और नोन एक्ज़ीक्यूटिव के वेतनमान के बीच बड़े पैमाने पर अंतर बढ़ जाएगा। इसलिए यूनियनों ने वेतनमान कम करना स्वीकार नहीं किया और वेइज नेगोशियेटिंग कमिटी में गतिरोध बना हुआ है। दिनांक 07.08.2023 को आयोजित नेशनल काउंसिल की बैठक में कर्मचारी पक्ष द्वारा इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया था। कर्मचारी पक्ष ने निदेशक (मानव संसाधन) से दो प्रश्न उठाए।
- 27-07-2018 को वेइज नेगोशियेटिंग कमिटी में अंतिम रूप दिए गए नए वेतनमान में प्रबंधन भी एक पक्ष है। फिर, प्रबंधन अब उन वेतनमानों में कटौती क्यों करना चाहता है ?
- प्रबंधन के पास पे रिवीज़न कमिटी द्वारा पहले से ही अनुशंसित एक्ज़ीक्यूटिव वेतनमान के न्यूनतम या अधिकतम को कम करने की कोई शक्ति नहीं है। फिर, प्रबंधन अकेले नोन एक्ज़ीक्यूटिव का वेतनमान क्यों कम करना चाहता है ?
सभी स्टाफ सदस्यों ने दृढ़तापूर्वक तर्क दिया कि वेइज नेगोशियेटिंग कमिटी में प्रबंधन और यूनियन दोनों द्वारा पहले से ही स्वीकार किए गए नोन एक्ज़ीक्यूटिव कर्मचारियों के वेतनमान को कम नहीं किया जाना चाहिए।
*निर्णय :*
निदेशक (मानव संसाधन) ने कहा कि कर्मचारी पक्ष द्वारा उठाए गए पोइंट यानी, सहमत वेतनमान को नहीं बदला जाना चाहिए, वेइज नेगोशियेटिंग कमिटी के प्रबंधन पक्ष द्वारा देखा जाएगा।
bsnleuchq@gmail.com 