09 - Sep - 2024

Hindi translation of "Wage Revision Committee meeting to be held in the first week of October, 2024."

वेतन संशोधन समिति की बैठक अक्टूबर, 2024 के प्रथम सप्ताह में होगी।

जैसा कि सभी साथियों को ज्ञात है कि BSNLEU का सीएचक्यू नोन एक्ज़िक्यूटिव्स के वेतन संशोधन समझौते को शीघ्र अंतिम रूप देने के लिए पुरजोर प्रयास कर रहा है। पिछले सप्ताह महासचिव साथी पी. अभिमन्यु ने श्री ए. रॉबर्ट जे. रवि, सीएमडी बीएसएनएल, डॉ. कल्याण सागर निप्पानी, निदेशक (मानव संसाधन) और श्री आर.के. गोयल, वेतन संशोधन समिति के अध्यक्ष के साथ विचार-विमर्श किया है। इन चर्चाओं में महासचिव ने सभी उपर्युक्त अधिकारियों से आग्रह किया है कि 27.07.2018 को आयोजित वेतन संशोधन समिति की बैठक में पहले से ही तय किए गए नोन एक्ज़िक्यूटिव्स के नए वेतनमान को लागू किया जाना चाहिए। वेतन संशोधन समिति के अध्यक्ष ने *वेतन संशोधन समिति की अगली बैठक अक्टूबर, 2024 के प्रथम सप्ताह में* आयोजित करने पर सहमति व्यक्त की है।