18 - Jul - 2025

Hindi translation of "Wage Revision Agreement - General Secretary meets CMD BSNL and requests for early action by the Management.

वेतन संशोधन समझौता - महासचिव ने बीएसएनएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक से मुलाकात की और प्रबंधन से शीघ्र कार्रवाई का अनुरोध किया।

वेतन संशोधन के संबंध में, हमारे सभी साथी जानते हैं कि दोनों मान्यता प्राप्त यूनियनों ने प्रबंधन के समक्ष 3 महत्वपूर्ण मांगे रखी हैं। वे हैं : 

 

(1) NE-3, NE-8, NE-9 और NE-10 वेतनमानों की न्यूनतम और अधिकतम सीमा में वृद्धि।

(2) न्यूनतम 5% फिटमेंट लागू करना।

(3) इस वेतन संशोधन में लागू किए गए कम वेतनमान अगले वेतन संशोधन का आधार नहीं बनने चाहिए।

 

16-07-2025 को निदेशक (मानव संसाधन) के साथ हुई BSNLEU की औपचारिक बैठक में, हमने यह मुद्दा उठाया और वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी ली। निदेशक (मानव संसाधन) ने उत्तर दिया कि मान्यता प्राप्त यूनियनों द्वारा उठाई गई 3 माँगों के कार्यान्वयन के वित्तीय प्रभावों पर विचार कर लिया गया है और वे शीर्ष प्रबंधन की स्वीकृति की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

इन परिस्थितियों में, कल महासचिव साथी  पी. अभिमन्यु ने सीएमडी बीएसएनएल से मुलाकात की और उनसे मान्यता प्राप्त यूनियनों द्वारा उठाई गई तीन मांगो को स्वीकार करने के प्रस्तावों पर शीघ्र विचार करने का अनुरोध किया। सीएमडी बीएसएनएल ने शीघ्र आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस समय, कुछ शरारती तत्व कर्मचारियों को भ्रमित करने के लिए वेतन संशोधन के बारे में अफवाहें फैला रहे हैं। साथियों से अनुरोध है कि वे इन अफवाहों पर विश्वास न करें। हमें उम्मीद है कि वेतन संशोधन समझौते पर जल्द ही हस्ताक्षर हो जायेंगे।