18 - Oct - 2024

Hindi translation of "Wage Revision - ignore false propaganda of miscreants - make the programmes of the CoC successful."

वेतन संशोधन - उपद्रवियों के झूठे प्रचार पर ध्यान न दें - समन्वय समिति के कार्यक्रमों को सफल बनाएं।

BSNLEU, एआईबीडीपीए और बीएसएनएलसीसीडब्ल्यूएफ की समन्वय समिति (सीओसी) ने वेतन संशोधन, पेंशन संशोधन, बीएसएनएल के 4G और 5G सेवा को तत्काल शुरू करने, दूसरे वीआरएस का कड़ा विरोध और केज़्युअल और कॉंट्राक्ट वर्कर्स के मुद्दों पर 25.10.2024 को प्रदर्शन आयोजित करने का आह्वान किया है। समन्वय समिति ने 27.11.2024 को देशव्यापी धरना कार्यक्रम आयोजित करने का भी निर्णय लिया है। वेतन वार्ता समिति की बैठक भी 23.10.2024 को होने जा रही है। इस पृष्ठभूमि में, कुछ शरारती तत्वों ने BSNLEU की आलोचना करते हुए झूठा प्रचार करना शुरू कर दिया है। वे पूछ रहे हैं कि BSNLEU 25.10.2024 को प्रदर्शन क्यों आयोजित कर रहा है, जबकि वेतन वार्ता समिति की बैठक 23.10.2024 को हो रही है। यह दुष्प्रचार, हमेशा की तरह, कुछ शरारती तत्वों द्वारा कर्मचारियों को भ्रमित करने के लिए किया जा रहा है। सभी जानते हैं कि, केंद्रीय मंत्रीमंडल ने निर्णय लिया है कि, घाटे में चल रही कंपनी होने के कारण, बीएसएनएल के कर्मचारियों को वेतन संशोधन नहीं मिलेगा। यहां तक ​​कि जब प्रबंधन और मान्यता प्राप्त यूनियनों के बीच वेतन संशोधन समझौता पर हस्ताक्षर किए जाते हैं, तब भी इसे लागू नहीं किया जाएगा, जब तक कि इसे केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा अनुमोदित नहीं किया जाता है। हाल ही में, श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, माननीय संचार मंत्री ने स्पष्ट रूप से लिखित रूप में कहा है कि, बीएसएनएल की कमजोर वित्तीय स्थिति को देखते हुए, बीएसएनएल कर्मचारियों और पेंशनरों को वेतन संशोधन / पेंशन संशोधन नहीं दिया जाता है। इसलिए, यह बहुत महत्वपूर्ण है कि, बीएसएनएल को तीसरे वेतन संशोधन समिति की वहनीयता खंड-एफ़ोर्डिबिलिटी क्लॉस से छूट दी जाए।अन्यथा, भले ही यूनियनों और प्रबंधन के बीच वेतन संशोधन समझौता किया गया हो, इसे लागू नहीं किया जाएगा। यही कारण है कि समन्वय समिति ने लगातार आंदोलन और अभियान चलाने का निर्णय लिया है। BSNLEU का सीएचक्यू कर्मचारियों से अनुरोध करता है कि वे उपद्रवियों के झूठे प्रचार पर ध्यान न दें और समन्वय समिति के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।