17 - Sep - 2020

Hindi translation of "Wage reduction of the left out Non-Executives appointed between 01.01.2007 and 07.05.2010 settled - The relentless efforts taken by BSNLEU yields result."

01.01.2007 से 07.05.2010 के मध्य नियुक्त शेष नॉन एग्जीक्यूटिव कर्मियों के वेतन कमी (wage reduction) प्रकरण का निराकरण हुआ: BSNLEU द्वारा लगातार किए गए प्रयासों का प्रतिफल.

द्वितीय वेज रिवीजन के पश्चात 01.01.2007 से 07.05.2010 के बीच नियुक्त DR TTAs को वेतन में कमी होने से नुकसान हुआ था। DR TTAs को एक अतिरिक्त इन्क्रीमेंट दे कर उनके वेतन कमी की वजह से उत्पन्न नुकसान की पूर्ति की गई थी। किन्तु इस तरह की राहत अन्य नॉन एग्जीक्यूटिव्ज को नही मिल पाई थी। इस पक्षपात को ले कर BSNLEU ने इसके निराकरण हेतु प्रबंधन के समक्ष लगातार इस मुद्दे को रखा था। हमारे सतत प्रयासों की वजह से यह प्रकरण मैनेजमेंट कमिटी द्वारा अनुमोदित करने के बाद बोर्ड को अनुमोदन हेतु प्रेषित किया गया था। किंतु बोर्ड ने अनुमोदन न कर इस प्रकरण को ठंडे बस्ते में डाल दिया था। इसके बाद भी BSNLEU ने विभिन्न मंचों से मैनेजमेंट पर दबाव बनाए रखा। अंत में, इस मुद्दे पर BSNLEU द्वारा CMD BSNL से 10.07.2018 को सम्पन्न मीटिंग में चर्चा की गई। चर्चाओं के दौरान  CMD BSNL ने पुनः आश्वासित किया कि इस प्रकरण के निपटान हेतु बोर्ड का अनुमोदन प्राप्त कर लिया जाएगा। फलस्वरूप, प्रकरण पुनः बोर्ड के पास गया। अंततोगत्वा, बोर्ड ने अन्य नॉन एग्जीक्यूटिव्ज को वेज रिडक्शन की वजह से हुए वास्तविक नुकसान की भरपाई किए जाने का अनुमोदन कर दिया। इस अनुमोदन अनुसार, BSNL कॉर्पोरेट ऑफिस ने कल पत्र जारी कर दिया है। इस पत्र के अनुसार, वेतन में कमी से हुए वास्तविक नुकसान को कम्पेनसेट किया जाएगा, जिसे आगामी इन्क्रीमेंट में समायोजित भी नही किया जाएगा। कर्मचारियों को एरियर्स का भुगतान भी होगा। सभी लाभान्वित होने वाले कर्मियों को BSNLEU बधाई प्रेषित करती है। साथ ही, BSNLEU प्रकरण का निराकरण करने के लिए CMD BSNL का भी आभार व्यक्त करती है।