Hindi translation of "Wage Negotiations for the Non-Executives to resume soon."
नॉन एग्जीक्यूटिव्ज के लिए वेतन वार्ता शीघ्र शुरू होगी..
BSNLEU द्वारा लगातार यह मांग की जाती रही है कि मैनेजमेंट द्वारा वेतन वार्ता (Wage Negotiation) शुरू की जाए, जो कि अधबीच में ही बंद हो चुकी थी। BSNLEU द्वारा यह उल्लेखित किया गया है कि, DoT द्वारा BSNL मैनेजमेंट को निर्देशित किया गया था कि वह मान्यता प्राप्त यूनियन्स के साथ एग्रीमेंट कर उनके (DoT के) अनुमोदन हेतु वापस भेजें। इसलिए, BSNLEU द्वारा यह भी फोकस किया जाता रहा है कि वेतन वार्ता में रुकावट, DoT के निर्देशों का उल्लंघन है। इसी आधार पर BSNLEU मांग करती रही है कि वेतन वार्ता पुनः शुरू की जाए। BSNLEU ने यह मुद्दा नेशनल कौंसिल की 39वीं मीटिंग में भी चर्चा हेतु शामिल किया है। 26.11.2020 को होने वाली आम हड़ताल हेतु दिए गए नोटिस में शामिल मांगों में भी यह एक प्रमुख मांग है। इन परिस्थितियों में, श्री प्रदीप कुमार, AGM(SR), जो समझौता वार्ता (Conciliation meeting) में शामिल हुए थे, ने सूचित किया है कि मैनेजमेंट शीघ्र ही वेतन वार्ता शुरू करने जा रहा है। निःसंदेह, यह BSNLEU द्वारा किए गए अनवरत प्रयासों का परिणाम है। हम, मैनेजमेंट के निर्णय का स्वागत करते हैं और अनुरोध करते हैं कि वार्ता अविलंब शुरू की जाए।
bsnleuchq@gmail.com 