Hindi translation of "Wage Negotiation will start only after 8th Membership Verification - says BSNL Management."
वेज निगोशिएशन (वेतन वार्ता) की शुरुआत 8वें मेम्बरशिप वेरिफिकेशन के बाद ही संभव- कहा BSNL मैनेजमेंट ने....
ज्ञातव्य है कि BSNL मैनेजमेंट और मान्यता प्राप्त यूनियन्स के बीच जारी नॉन एग्जीक्यूटिव्ज के वेज रिवीजन हेतु निगोशिएशन अस्थाई तौर पर रोके गए हैं। BSNLEU और NFTE ने सेक्रेटरी, टेलीकॉम को लिखे गए अपने पत्र दिनांक 14.05.2019 के द्वारा वेज निगोशिएशन पुनः शुरू किए जाने की पुरजोर तरीके से मांग की थी। प्रत्युत्तर में, देरी से ही सही, BSNL मैनेजमेंट ने BSNLEU और NFTE के महासचिवों को लिखा है कि दोनों ही यूनियन की मान्यता समाप्त होने की वजह से वेज निगोशिएशन शुरू करना संभव नही है। यह भी सूचित किया गया है कि 8वें मेम्बरशिप वेरिफिकेशन प्रक्रिया के तहत मान्यता प्रदान करने के बाद वेज निगोशिएशन पुनः शुरू किए जा सकेंगे।
bsnleuchq@gmail.com 