17 - Sep - 2020

Hindi translation of "Wage cut cannot be imposed on the comrades who participate in the March to Sanchar Bhawan to be held on 05.04.2019."

05.04.2019 को होने वाले मार्च टू संचार भवन में शामिल होने वाले साथियों की वेतन कटौती नही की जा सकती है...
बीएसएनएल कॉर्पोरेट ऑफिस के एस आर ब्रांच  द्वारा 26.03.2019 को सभी CGMs  को मार्च टू संचार भवन में शामिल होने वाले कर्मचारियों पर " नो वर्क नो पे " लागू करने के निर्देश जारी किए गए हैं। रैलीज में शामिल होने पर वेतन कटौती करने का BSNL में कोई नियम नही है। 28.03.2019 को CMD BSNL और डायरेक्टर (HR) के साथ सम्पन्न AUAB की मीटिंग में इस संबंध में चर्चा की गई थी। डायरेक्टर (HR) ने AUAB के प्रतिनिधियों को बताया कि पत्र उनके संज्ञान में लाए बगैर जारी  किया गया है। CMD BSNL और डायरेक्टर (HR) ने आश्वस्त किया है कि इस प्रकरण का संज्ञान लिया जाएगा। अतः, CHQ द्वारा सभी साथियों को सूचित किया जाता है कि मार्च टू संचार भवन में सम्मिलित होने पर कोई वेतन कटौती नही होगी।