17 - Sep - 2020

Hindi translation of "VRS is government's strategy to stop BSNL's revival."

बीएसएनएल के रिवाइवल को रोकने की सरकार की रणनीति है VRS...
यूनियन्स एवं एसोसिएशन्स ऑफ BSNL द्वारा बीएसएनएल की भूमि प्रबंधन नीति का अनुमोदन करने हेतु मांग की जा रही है, जिससे कि BSNL की रिक्त पड़ी भूमि से मुद्रीकरण (मोनेटाइजेशन) के माध्यम से अर्जित राशि कंपनी के विकास और रिवाइवल हेतु उपलब्ध कराई जा सके। किन्तु अब BSNL की रिक्त भूमि के मोनेटाइजेशन से प्राप्त राशि का उपयोग सरकार VRS के लिए धनराशि जुटाने के लिए घेराबंदी कर रही है। यह BSNL के विकास और वित्तीय उन्नयन के लिए आवश्यक फंड्स प्राप्ति से BSNL को वंचित करने की सरकार एक सोची समझी योजना है।