08 - Nov - 2021

Hindi translation of "Veteran trade union leader, Com.V. Subburaman, GS, TEPU, passed away."

वरिष्ठ ट्रेड यूनियन नेता साथी वी. सुब्बुरामन, जनरल सेक्रेटरी, टेपू-Com. V. Subburaman, General Secretary, TEPU का निधन हो गया।

वरिष्ठ ट्रेड यूनियन नेता और Telecom Employees Progressive Union के महासचिव साथी वी. सुब्बुरामन का आज चेन्नई में निधन हो गया है । वह पिछले कई सालों से कैंसर के खिलाफ जूझ रहे थे।  साथी सुब्बुरामन एक ईमानदार, समर्पित और निस्वार्थ नेता थे, जिन्होंने ट्रेड यूनियन आंदोलन में अपना पूरा जीवन योगदान दिया था । बीएसएनएल की यूनियनों और संघों की एकता को मजबूत करने में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। बीएसएनएलईयू-BSNLEU साथी सुब्बुरामन को श्रद्धांजलि देता है और उनके परिवार, सभी साथियों और दोस्तों के प्रति हार्दिक संवेदना प्रकट करता है ।